हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2026: भारत से एक बार फिर हारा पाकिस्तान, जादूमणि सिंह ने बॉक्सिंग में पाक खिलाड़ी को किया ढेर

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. भारतीय बॉक्सर जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के मुक्केबाज सुमामा रहमान को 5-0 से पराजित कर दिया.

विज्ञापन
फिर हारा पाकिस्तान (Image: X and AI Generated)

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बॉक्सरों के बीच मुकाबला देखने को मिला. राउंड ऑफ 16 में भारत के मान्देंगबम जादूमणि सिंह की भिड़ंत पाकिस्तानी बॉक्सर सुमामा रहमान से हुई थी. यह मैच तीन राउंड तक चला और भारत के स्टार खिलाड़ी का अलग लेवल पर दबदबा देखने को मिला. मैच के दौरान जादूमणि सिंह ने कंट्रोल बनाए रखा और पाकिस्तानी बॉक्सर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. इस जीत के साथ भारतीय बॉक्सर ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली.

जादूमणि सिंह को मिली बड़ी जीत

कॉमनवेल्थ गेम्स में जादूमणि सिंह और सुमामा रहमान के बीच मैच के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित थे. राउंड ऑफ 16 के इस मैच में 55 किलो श्रेणी के इस बाउट में जादूमणि ने 5-0 से जीत दर्ज की. भारतीय बॉक्सर ने मैच के दौरान अपना कंट्रोल बनाए रखा और शानदार फुटवर्क के साथ जोरदार पंच जड़े. उन्होंने पाकिस्तान के सुमामा को वापसी का मौका ही नहीं दिया.

आधिकारिक स्कोरबोर्ड के अनुसार, तीन जजों का फैसला 30-27 से जादूमणि के पक्ष में था, वहीं दो जजों का स्कोर 29-28 से उनके पक्ष में रहा. इसी वजह से भारतीय बॉक्सर को 5-0 से जीत मिल गई. राउंड ऑफ 32 में जादूमणि ने 5-0 से स्कॉटलैंड के कुलेन को हराया था और अब राउंड ऑफ 16 में भी उनका दबदबा रहा. हाल ही में भारत ने पाकिस्तान को FIH युथ Hockey5s एशियन चैंपियनशिप में हराया था. अब बॉक्सिंग में भी पाकिस्तान की भारत के सामने बेइज्जती हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- कौन हैं CWG 2026 में भारत को दूसरा मेडल दिलाने वाले ऋषिकांत सिंह? कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड

क्वार्टरफाइनल में किससे भिड़ेंगे जादूमणि सिंह?

राउंड ऑफ 16 में जीत के बाद अब जादूमणि सिंह 28 जुलाई को क्वार्टरफाइनल का हिस्सा बनेंगे. उनकी भिड़ंत राउंड ऑफ 16 में जाम्बिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी. जादूमणि शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 55 किलोग्राम भारवर्ग में वो मेडल जीतने के बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- कौन हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगाने वाली मीराबाई चानू? कभी बनना चाहती थी तीरंदाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola