Boxer Sakshi Chaudhary On Virat Kohli: हाल ही में ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सफल समापन हुआ. भारतीय दल ने जबदस्त प्रदर्शन किया और 39 मेडल अपने नाम किया है. भारत इस बार चौथे नंबर पर रहा. महिला बॉक्सर साक्षी चौधरी ने भी इस बार अपना जलवा दिखाया. उन्होंने 51 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड जीता. खैर साक्षी ने अब अपनी सफलता का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को दिया है. कोहली को लेकर उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे शायद ही किसी को पता होगा.
भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट का खुलासा
साक्षी चौधरी का भारत लौटने पर जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया. मीडिया के सामने साक्षी ने अपने करियर में कोहली के रोल का खुलासा किया. आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि विराट कोहली ने उनके करियर में बहुत साथ दिया है. साक्षी ने बताया कि कोहली उनके स्पॉन्सर रहे हैं. वैसे ये बात किसी को नहीं थी कि साक्षी के स्पॉन्सर कोहली रहे हैं. पहली बार उन्होंने इस बात का खुलासा किया है.
भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा, “मैंने सबसे पहले विजेंदर सिंह को देखकर बॉक्सिंग की शुरुआत की थी. हालांकि, मेरे सफर में विराट कोहली ने मेरा बहुत साथ दिया है. वो मेरे स्पॉन्सर रहे हैं. मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं.”
ये भी पढ़ें: T20 में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर ठोकने वाले 5 धाकड़ बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल
‘विराट कोहली ने किया प्रेरित’
साक्षी चौधरी ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “विराट कोहली से मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है. उनका सफर बहुत शानदार रहा है और इससे मैं काफी प्रेरित हूं. वो तीन साल से मेरे स्पॉन्सर रहे हैं. उन्हें और उनके सफर को देखकर मुझे खूब प्रेरणा मिलती है. उन्होंने मुझसे कहा थाा कि मैं कभी दबाव महसूस नहीं करता हूं और अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. उनकी ये ही बात मैं हमेशा रिंग में उतरते समय अपने साथ रखती हूं.”
भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम
कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार भारतीय मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इनकी बदौलत ही भारतीय दल चौथे नंबर पर रहा. मुक्केबाजी में भारत ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते. प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मीन लेम्बोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया घनघस (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा. लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), जदुमणि सिंह (55 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (90+ किग्रा) ने सिल्वर अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, स्पिनर्स का रहा दबदबा
संबंधित खबरें
चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
4 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
52 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines