क्रिस गेल ने चुनी IPL इतिहास की ऑल टाइम प्लेइंग 11, रोहित शर्मा को किया बाहर

Chris Gayle: क्रिस गेल ने आईपीएल 2025 के दौरान अपनी ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया है।

ipl 2025 (62)

Chris Gayle: कभी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए आईपीएल में रंग जमाने वाले क्रिस गेल फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। गेल ने आईपीएल में कई टीमों के लिए खेला। आईपीएल 2025 के धूम धड़ाके के बीच गेल ने आईपीएल की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनी है। खास बात ये है कि उन्होंने अपनी फेवरेट प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा को नहीं चुना है। आइए जानते हैं कि गेल ने किन खिलाड़ियों को मौका दिया है।

विज्ञापन

अपने साथ विराट कोहली को चुना

क्रिस गेल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में खुद के साथ विराट कोहली को रखा है। गेल और विराट कोहली एक साथ आरसीबी के लिए ओपन कर चुके हैं। दोनों ने आरसीबी के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। कोहली फिलहाल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने रोहित शर्मा को अपनी अंतिम 11 में मौका नहीं दिया, जिन्होंने मुंबई को 5 बार खिताबी चैंपियन बनाया है।

विज्ञापन

मध्यक्रम में ये नाम शामिल

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में गेल ने नंबर 3 पर सुरेश रैना को रखा है, रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से जाना जाता है। चौथे नंबर पर उन्होंने एबी डिविलियर्स को अपनी धांसू इलेवन में मौका दिया। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में गेल ने एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन को रखा है।

विज्ञापन

इन गेंदबाजों को दिया मौका

स्पिन गेंदबाज के रूप में उन्होंने युजवेंद्र चहल के अलावा सुनील नरेन को चुना है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में कई सालों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ भुवनेश्वर कुमार को रखा है। 12वें खिलाड़ी के रूप में उन्होंने डेविड वॉर्नर को चुना है।

क्रिस गेल द्वारा चुनी गई ऑल टाइम IPL प्लेइंग इलेवन

क्रिस गेल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ