सौरव गांगुली का शुमार सफल भारतीय कप्तानों में किया जाता है. दादा ने कप्तान रहते हुए भारतीय टेस्ट टीम को विदेशी सरजमीं पर मैच जीतना सिखाया है. एमएस धोनी से पहले ही उन्होंने टीम इंडिया का खाका तैयार किया और भारत आगे जाकर कई आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कर पाया. अब गांगुली को आईसीसी अपना सबसे बड़ा सम्मान देने वाली है.
Image Source: X
गांगुली को मिलने वाला है बड़ा सम्मान

2 / 6
सौरव गांगुली को आईसीसी अपने हॉल ऑफ फेम में जगह देने वाली है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आईसीसी उन्हें ये सम्मान देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इससे पहले कई भारतीय दिग्गजों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिल चुकी है.
Image Source: X
धोनी भी पिछले साल हुए थे शामिल

3 / 6
आईसीसी ने पिछले साल भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को हॉल ऑफ फेम में जगह दी थी. उनके अलावा पिछले साल मैथ्यू हेडन , डेनियल वेटोरी , हाशिम अमला , सारा टेलर , ग्रीम स्मिथ और सना मीर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.
Image Source: X
दादा का शानदार योगदान

4 / 6
दादा अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2003 के फाइनल में भी पहुंचा चुके हैं. वह टेस्ट के बेहतरीन कप्तान के अलावा वनडे के सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. साल 1992 में उन्होंने भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था, जबकि साल 1996 में उन्होंने टेस्ट में पर्दापण किया.
Image Source: X
साल 2008 में खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच

5 / 6
दादा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2008 में खेला था. इसके अलावा साल 2007 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला. इसके बाद उन्होंने साल 2012 में अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेला था.
Image Source: X
दादा का शानदार करियर

6 / 6
दादा ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे में खूब रन बनाए. उन्होंने 113 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 42.17 की औसत के साथ 7212 रन बनाए हैं. उन्होंने 16 शतक के अलावा 35 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके अलावा 311 वनडे मैचों में उन्होंने 41.02 की औसत के साथ 11363 रन बनाने के अलावा 22 शतक और 72 अर्धशतक भी जड़े.
Image Source: X