Champions Trophy 2025: दुबई पहुंचते ही केएल राहुल से हो गई बड़ी 'गलती', जानें पूरा मामला
Champions Trophy 2025: दुबई पहुंचते ही केएल राहुल से बड़ी गलती हो गई है, जहां उन्होंने बीसीसीआई के एक नियम की अनदेखी की है।
Edited By Mohan Kumar

KL Rahul
Edited By Mohan Kumar

KL Rahul
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है। टीम को इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कंगारू टीम के हाथों 1-3 से बुरी तरह हारी थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए एक फरमान जारी करते हुए कहा था कि सभी खिलाड़ियों को एक ही बस में एक साथ यात्रा करनी है। लेकिन अब भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने इस नियम की अनदेखी की है, जिसके बाद वो कार से टीम के होटल तक गए।
दरअसल बस केएल राहुल के एयरपोर्ट से निकलने का इंतजार कर रही थी। लेकिन जब वो स्टेडियम से बाहर नहीं निकले तो बस बाकी खिलाड़ियों को टीम होटल में छोड़ने चली गई। इस बीच, यह देखा गया कि राहुल 20 मिनट की देरी के बाद एयरपोर्ट से निकले। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल दुबई एयरपोर्ट से टीम होटल तक टीम बस के साथ नहीं बल्कि कार से गए। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, सभी भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल और टीम प्रैक्टिस के लिए एक साथ यात्रा करेंगे। हालांकि खिलाड़ी अकेले तभी यात्रा कर सकते हैं जब वे कुछ सिचुएशन में टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से परमिशन लें।
Beginning with some smiles and lot of sweat. pic.twitter.com/euh9WKayDt
— K L Rahul (@klrahul) February 16, 2025
यह भी पढ़ें: RCB vs DC: कब, कहां देख सकते हैं मैच? यहां देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11
टीम इंडिया 15 फरवरी को दुबई पहुंची थी। भारत टूर्नामेंट के अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा क्योंकि सरकार ने मेजबान देश पाकिस्तान की यात्रा करने की परमिशन नहीं दी है। दुबई एयरपोर्ट पर कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम का स्वागत करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए भारी भीड़ जमा थी। भारतीय खिलाड़ियों का एयरपोर्ट से भारतीय टीम की बस में बैठने के लिए रवाना होने पर जोरदार स्वागत किया गया था।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच 23 फरवरी को होगा, जहां भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है, जहां पिछले दो एडीशन में टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। टीम ने आखिरी बार साल 2013 में खिताब पर कब्जा जमाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: