Champions Trophy 2025: क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे हेनरिक क्लासेन? टेम्बा बावुमा ने दिया बड़ा अपडेट

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मंगलवार (25 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है। इस मैच से पहले हेनरिक क्लासेन की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

BeFunky-collage - 2025-02-24T200017.376

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी फिटनेस का आकलन अभी किया जाना बाकी है और वह अभ्यास सत्र में भी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की टीम दो मैचों में दो जीत दर्ज करना चाहेगी। रावलपिंडी में उनका सामना विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमें अफगानिस्तान और इंग्लैंड पर जीत के बाद मैच खेलने आ रही हैं। क्लासेन बाएं कोहनी में चोट के कारण अफगानिस्तान के मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन

क्लासेन की फिटनेस पर दिया अपडेट

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लासेन की फिटनेस पर बात करते हुए बावुमा ने कहा, “उन्हें अभी भी उनकी फिटनेस का आकलन करना है। मुख्य रूप से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं और मुझे लगता है कि वह और मेडिकल टीम उसी के अनुसार निर्णय लेंगे।”

विज्ञापन

क्लासेन इस मैच में प्रोटियाज के लिए अहम खिलाड़ी होंगे क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं। अपने पिछले चार वनडे मैचों में उन्होंने 87।75 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं, जिसमें सभी मैचों में अर्धशतक और 97 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।

विज्ञापन

2023 से वनडे में क्लासेन ने 26 पारियों में 53.25 की औसत और 137.57 की स्ट्राइक रेट से 1,278 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और छह अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रहा है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम CT 2025: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश। ट्रेवल रिजर्व: क्वेना मफाका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ