Champions Trophy 2025: विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

BeFunky-collage - 2025-02-23T202234.915

Virat Kohli: स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार 24 फरवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच के दौरान अपने नाम एक और उपलब्धि कर ली है वह 14,000 वनडे रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वो भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में 14000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा भी वनडे क्रिकेट में 14000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

विज्ञापन

तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

कोहली ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 287 पारियां लीं, जिससे वह ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। सचिन तेंदुलकर ने 350 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं संगकारा ने 2015 में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 378 पारियां ली थीं।

विज्ञापन

सबसे तेज 14,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले खिलाड़ी 
खिलाड़ी देश पारी वर्ष
विराट कोहली भारत 287 2025
सचिन तेंदुलकर भारत 350 2006
कुमार संगकारा श्रीलंका 378 2015

एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन

विराट कोहली अब रविवार को अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं। हालांकि कोहली अभी भी सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) से दूर हैं, लेकिन वह कुमार संगकारा (14,234 रन) से आगे निकल सकते हैं।

विज्ञापन

कोहली एक और रिकॉर्ड बनाने के करीब

अगर भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने में सफल होता है तो विराट कोहली के पास अपने नाम एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड जोड़ने का मौका होगा, क्योंकि वह और रोहित शर्मा चार आईसीसी इवेंट जीतने वाले पहले दो भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली इससे पहले भारत की 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ