Champions Trophy 2025: 'न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को मिलना चाहिए मौका', जानें क्यों हरभजन सिंह ने उठाई ये मांग

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया का आखिरी मैच न्यूजीलैंड से होना है।

BeFunky-collage - 2025-03-02T101351.041

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के लिए हरभजन सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने का समर्थन किया है। हरभजन सिंह ने कहा कि गंभीर इस रहस्यमयी स्पिनर के साथ प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम स्पिन खेलने में बहुत अच्छी नहीं है।

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने कही ये बात

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में हरभजन ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चार स्पिनरों के साथ उतरना भारत के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वरुण को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना एक अच्छा विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह होगा कि हार्दिक पांड्या शमी के साथ नई गेंद साझा कर सकते हैं और उन्हें अपने 10 ओवरों का पूरा कोटा फेंकने की ज़रूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने कहा, “मुझे लगता है कि वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। शायद गौतम गंभीर को लगे कि न्यूजीलैंड स्पिन को उतना अच्छा नहीं खेलता इसलिए यह भी हो सकता है कि यहां चार स्पिनर खेलें। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्हें सिर्फ सात या आठ ओवर गेंदबाजी करनी है। अगर हार्दिक शमी के साथ नई गेंद साझा करते हैं और फिर हमारे पास चार स्पिनर हैं, तो मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विकल्प होगा।”

विज्ञापन

पिच से मिलेगी स्पिनर्स की मदद

उन्होंने कहा, ” दुबई में टॉस का बहुत महत्त्व होगा कि गर्मी बढ़ रही है। इस गर्मी में यह पिच और भी धीमी होगी। जो भी टीम टॉस जीतेगी, उसे पहले बल्लेबाजी करने पर विचार करना चाहिए। पहले बल्लेबाजी करें और रन बनाएं। उम्मीद है कि भारत भी इसी तरह से सोचेगा। जैसे-जैसे सूरज ढलेगा, पिच स्पिनरों के लिए उपयोगी होगी।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ हरभजन सिंह की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन

रोहित शर्मा, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ