हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CT 2025: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है साउथ अफ्रीका, इस टीम से है बड़ा खतरा

Champions Trophy 2025: ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, लेकिन अभी भी साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है।

विज्ञापन
CT 2025 South Africa

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे सेमीफाइल की रेस भी काफी रोमांचक होती जा रही है। अभी तक सेमीफाइनल में सिर्फ ग्रुप-ए की टीमें ही अपनी जगह बना पाई है। ग्रुप-बी की टीमों का अभी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना बाकी है। फिलहाल ग्रुप-बी में सभी टीमों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का सुनहरा मौका है। फिलहाल ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है, लेकिन अभी भी साउथ अफ्रीका पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

इस टीम से है साउथ अफ्रीका को खतरा

चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के अभी तक 2 मैच हो चुके हैं। जिसमें से टीम ने एक में जीत हासिल की थी, जबकि दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। मंगलवार को साउथ अफ्रीका का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ होना था, लेकिन बारिश के चलते ये मैच रद्द हो गया था जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया था। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के 3-3 अंक है। अब साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना अगला मैच जीतना होगा।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: बारिश ने बदल दिया पूरा समीकरण! ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल हुई रोमांचक

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका का अगला मैच इंग्लैंड के साथ होना है। ये अहम मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका के 5 अंक हो जाएंगे, जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी है। इसके अलावा अगर इंग्लैंड इस मैच में साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे।

ऐसे में ये मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए काफी अहम होने वाला है। साउथ अफ्रीका ने पहले ही मैच में अफगानिस्तान को हराया था। वहीं, आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच भी आज अहम मुकाबला होने वाला है इस मैच को जीतने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CT 2025: सेमीफाइनल में ऐसे पहुंच सकती है पूर्व चैंपियन टीम, समझें पूरा समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola