CT 2025: सेमीफाइनल में ऐसे पहुंच सकती है पूर्व चैंपियन टीम, समझें पूरा समीकरण

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल के लिए अभी तक 2 टीमें पक्की हुई है। जबकि ग्रुप-बी से अभी 2 टीमों का सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना बाकी है। ऐसे में पूर्व चैंपियन टीम इंग्लैंड भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

CT 2025 England

CT 2025 England

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 2 टीमें भारत और न्यूजीलैंड क्वालीफाई कर चुकी हैं, अब अगली 2 सेमीफाइनलिस्ट टीमें कौनसी होगी उस पर फैंस की नजरें टिकी हैं। ग्रुप-बी से 2 टीमों को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है। ग्रुप-बी से अभी सभी चारों टीमों के पास सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका है लेकिन जगह सिर्फ 2 टीमों को ही मिलेगी। हालांकि, सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को फेवरेट माना जा रहा है। वहीं, पूर्व चैंपियंन इंग्लैंड का इस बार खिताब जीतने का सपना टूट सकता है, लेकिन रास्ते अभी भी इंग्लैंड के लिए खुले हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए काफी मुश्किल आगे की राह

ग्रुप-बी में की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम तीसरे पायदान पर बनी हुई है। अभी तक टीम ने एक मुकाबला खेला है, जिसमें इंग्लिश टीम को हार का सामना करना पड़ा था। आज यानी 26 फरवरी को इंग्लैंड का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ होने वाला है। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम 2 अंक हासिल करना चाहेगी। हालांकि इसके बाद भी उसका सेमीफाइनल में पहुंचा तय नहीं होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद इंग्लैंड का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होगा जो तय करेगा सेमीफाइनल में कौनसी टीम जाएगी? फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में 3 अंक के साथ पहले पायदान पर बनी हुई। साउथ अफ्रीका के 2 मैच हो चुके हैं जिसमें से एक बारिश के चलते रद्द हो गया। साउथ अफ्रीका का अगल मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा।

विज्ञापन

वहीं, अगर इंग्लैंड को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उसको अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। 2 मैच जीतकर अफ्रीका के 4 अंक हो जाएंगे और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आ जाएगी। इसके अलावा अगर इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका से हार जाती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ