CT 2025: बारिश ने बदल दिया पूरा समीकरण! ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल हुई रोमांचक

Champions Trophy 2025 Points Table: चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल काफी रोमांचक हो चली है। ग्रुप-बी की सभी टीमों के पास सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।

CT 2025

CT 2025

Champions Trophy 2025 Points Table: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम अपनी जगह बना चुकी है। हालांकि, ग्रुप-बी से अभी तक कोई भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था लेकिन बारिश के चलते मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के चलते दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स भी दिया गया। वहीं ये मैच रद्द होने के चलते अब ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल अब काफी रोमांचक हो चली है। ग्रुप-बी की चारों टीमों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है।

विज्ञापन

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका के मैच हो चुके हैं जिसमें से मैच में टीम ने जीत हासिल की थी, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। फिलहाल साउथ अफ्रीका के 3 अंक हो गए हैं। इसके अलावा टीम का नेट रनरेट +2.140 है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे पायदान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के भी 3 अंक हो गए हैं। कंगारू टीम का नेट रनरेट +0.475 है। इंग्लैंड की टीम तीसरे और अफगानिस्तान की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है।

विज्ञापन

टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
साउथ अफ्रीका 2 1 0 3 +2.140
ऑस्ट्रेलिया 2 1 0 3 +0.475
इंग्लैंड 1 0 1 0 -0.475
अफगानिस्तान 1 0 1 0 -2.140

ये भी पढ़ें:- Champions Trophy के बाद बदल सकती है पाकिस्तान टीम की तस्वीरें, कप्तान पर भी लटकी तलवार!

विज्ञापन

इंग्लैंड-अफगानिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

ग्रुप-बी में आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मैच खेले हैं। अभी तक इंग्लैंड और अफगानिस्तान का जीत का खाता नहीं खुला है। दोनों टीमों को अपनी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पहली जीत की तलाश है। इस मैच को जीतकर दोनों टीम सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी।

भारत-न्यूजीलैंड कर चुके क्वालीफाई

ग्रुप-ए से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इसके अलावा मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इन दोनों टीमों को एक भी मैच में जीत नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ