Champions Trophy 2025: कब होगा शेड्यूल का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का एक प्रतिनिधिमंडल 10 से 12 नवंबर के बीच पाकिस्तान का दौरान करने वाला है।

PCB (3)

Champions Trophy 2025:  आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का की मेजबानी आईसीसी ने पाकिस्तान को दी है। हालांकि अब तक टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन पाकिस्तान ने अपने संभावित शेड्यूल को सदस्य देशों के साथ साझा कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल फरवरी में किया जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार कुल 8 देश हिस्सा लेंगे। हालांकि अब चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का एक प्रतिनिधिमंडल 10 से 12 नवंबर तक लाहौर का दौरा करेगा, जिसमें चैपियंस ट्रॉफी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चैपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कई खिलाड़ियों के अलावा बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

2 भाग में बटेंगी टीमें

प्रस्तावित शेड्यूल के हिसाब से भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को ग्रुप A में रखा गया है, जबकि ग्रुप B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को रखा गया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होंगी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रस्तावित कार्यक्रम

19 फरवरी 2025: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कराची
20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत – लाहौर
21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – कराची
22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – लाहौर
23 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम भारत – लाहौर
24 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – रावलपिंडी
25 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड – लाहौर
26 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – रावलपिंडी
27 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड – लाहौर
28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया – रावलपिंडी
1 मार्च: पाकिस्तान बनाम भारत – लाहौर
2 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड – रावलपिंडी
5 मार्च सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी – कराची
6 मार्च सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी – रावलपिंडी
9 मार्च फाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी – लाहौर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ