Champions Trophy 2025 SA vs NZ Semifinal: चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला गया, इस मैच को 4 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम का फाइनल में भारत से सामना होगा। अब सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम का मैच विनर खिलाड़ी फिट हो गया है। जिसकी जानकारी साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी दी है।
फिट हुए उप-कप्तान एडेन मार्करम
साउथ अफ्रीका टीम के उप-कप्तान एडेन मार्करम इंग्लैंड के साथ खेले गए आखिरी लीग मैच में इंजर्ड हो गए थे, उनको हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि वे न्यूजीलैंड के साथ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो सकते हैं, लेकिन मार्करम पूरी तरह से फिट हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: गौतम गंभीर ने खोला राज, क्यों पंत की जगह केएल राहुल है टीम की पहली पसंद?
साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने एडेन मार्करम की फिटनेस पर अपडेट हुए कहा ‘एडेन मार्करम ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं।’
क्या कप्तान टेम्बा बावुमा की होगी वापसी?
इंग्लैंड के साथ खेले गए आखिरी लीग मैच साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के चलते खेल नहीं पाए थे। उनकी जगह एडेन मार्करम को कप्तानी करते हुए देखा गया था। टेम्बा बीमार होने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ खेल नहीं पाए थे। इसके बाद मार्करम भी चोटिल होने के चलते मैदान से बाहर चले गए थे फिर हेनरिक क्लासेन को कप्तानी करते हुए देखा गया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बावुमा के खेलने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन उनके खेलने को लेकर अभी तक साउथ अफ्रीका क्रिकेट की तरफ से कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: सेमीफाइनल में करिश्माई पारी खेलने के बाद विराट ने जीता दिल, ‘रुंआसे’ स्टीव स्मिथ को दी ‘जादू की झप्पी’
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
16 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
38 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
48 mins agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
2 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines