CT 2025: पाकिस्तान की काली करतूत, लाहौर में भारत का झंडा लहराने पर फैन के साथ की बदसलूकी, देखें वीडियो

Champions Trophy 2025: लाहौर स्टेडियम में पाकिस्तान की काली करतूत देखने को मिला है। एक पाकिस्तानी फैन द्वारा स्टेडियम में भारत का झंडा लहराने पर उसके साथ बदसलूकी की गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

CT 2025

CT 2025

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होते ही 6 दिन के अंदर पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। वहीं, अब पाकिस्तान की काली करतूत सामने आई है। लाहौर स्टेडियम में भारत का झंडा लहराने पर एक पाकिस्तानी फैन को बदसलूकी करके उसको मैदान से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

लाहौर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान का ये वीडियो लग रहा है। इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के झंडे भी देखने को मिल रहे हैं। मैच के दौरान स्टेडियम में एक पाकिस्तानी को भारत का झंडा लहराते हुए देखकर सिक्योरिटी गार्ड तुरंत उस शख्स के पास आते है और उसके कपड़े पकड़कर खींचने लगते हैं। बाद में भारत का झंडा लहराने वाले फैन को स्टेडियम से बाहर ले जाया जाता है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले भी भारत के झंडे को लेकर चैंपियंस ट्रॉफी में विवाद छिड़ चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत में सोशल मीडिया पर कराची स्टेडियम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसपर बाकी देशों के झंडे लगे थे लेकिन भारत का झंडा नहीं लगा था। पीसीबी की इस हरकत पर भारतीय फैंस में काफी गुस्सा भी देखने को मिला था।

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, पाकिस्तान टीम को अपने दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले न्यूजीलैंड और फिर भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी, जिसके बाद पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ