CT 2025: अफगान टीम के कोच की चेतावनी, इंग्लैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की बारी

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ 28 फरवरी को होना है। इस अहम मैच से पहले अफगानिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान सामने आया है।

CT 2025 AFG vs AUS

CT 2025 AFG vs AUS

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान टीम के हौसले बुलंद हो गए हैं। सेमीफाइनल की तरफ अफगान टीम ने एक मजबूत कदम बढ़ाया है। हालांकि, अभी भी अफगान टीम के लिए रास्ता उतना आसान नहीं है लेकिन इंग्लैंड की हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम अफगानिस्तान को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। दूसरी तरफ टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने भी ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले अहम मुकाबले को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

जोनाथन ट्रॉट की चेतावनी

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान टीम के पास काफी कांफिडेंट आ गया है। अब अफगान टीम का अगला अहम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा, ये मैच तय करेगा कि अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल खेलेगी या नहीं।

Advertisment

वहीं इस मैच से पहले अफगानिस्तान टीम के हेड कोच ने कहा कि जबसे में अफगानिस्तान का कोच बना हूं हम तीन बार ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल चुके हैं। सभी मैचों में हमने शानदार खेल दिखाया है हमें काफी आत्मविश्वास मिला है अब अफगानिस्तान को कोई भी हल्के में नहीं लेना चाहेगा। हम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं, हमने मैच जीतने की उम्मीद है। मुझे खिलाड़ियों से काफी उम्मीद है।

विज्ञापन

28 फरवरी को होगा मुकाबला

अफगानिस्तान की टीम का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 28 फरवरी को होना है। इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम ये मैच हार जाती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। फिलहाल अफगानिस्तान की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ