Champions Trophy 2025: फखर जमान बाहर, 2 खिलाड़ी की वापसी, देखें भारत के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान का सामना रविवार (23 फरवरी) को भारत से होगा।

BeFunky-collage - 2025-02-22T202639.919

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान का सामना रविवार (23 फरवरी) को भारत से होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच पाकिस्तान के लिए जीतना जरूरी होगा। अगर पाकिस्तान भारत से हार जाता है और न्यूजीलैंड सोमवार (24) फरवरी को बांग्लादेश को हरा देता है, तो गत विजेता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा। भारत के खिलाफ करो या मरो के मैच से फखर जमान बाहर हो गए हैं। उन्हें चोट लग गई थी,इस वजह से वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

इमाम को किया गया है शामिल

फखर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज इमाम-उल-हक को टीम में शामिल किया गया है। इमाम ने पाकिस्तान के लिए आखिरी वनडे मैच 27 अक्टूबर 2023 को चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उन्होंने 72 वनडे मैचों में 3138 रन बनाए हैं। वो बाबर आजम के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

कामरान गुलाम को मिल सकता है मौका

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए तैयब ताहिर की जगह कामरान गुलाम को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है। ताहिर न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में पांच गेंदों पर सिर्फ 1 रन बना पाए थे। रिजवान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। उनके बाद उप-कप्तान सलमान अली आगा पांचवें और सऊद शकील छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इसके बाद खुशदिल शाह होंगे।

विज्ञापन

तेज गेंदबाजों से उम्मीदें

पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट और प्रशंसकों को शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राउफ की तेज गेंदबाजी तिकड़ी से चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले मैच में स्टार गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 30 ओवर में 214 रन दिए थे। अबरार अहमद पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम में एकमात्र स्पिनर हैं और उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है।

भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (C & WK), सलमान अली आगा, सऊद शकील, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ