'हर काम लिखित में होना चाहिए', पूर्व पाक क्रिकेटर ने BCCI पर लगाया बड़ा आरोप

Champions Trophy 2025: अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बीसीसीआई और आईसीसी को लेकर जहर उगला है।

BCCI Tanvir Ahmed

BCCI Tanvir Ahmed

Champions Trophy 2025: बीसीसीआई सुरक्षा चिंताओं के चलते चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर चुका है। भारत के इस कदम के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को हाइब्रिड मॉडल अपनाने का सुझाव दिया था, जिसे पाकिस्तान ने मान लिया। हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत-पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू यानी दुबई में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी की तरफ से आधिकारिक फैसला आना बाकी है। इस पूरे मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

तनवीर ने अपने बोर्ड का सपोर्ट करते हुए बीसीसीआई और आईसीसी दोनों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही पीसीबी के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से भाग सकते हैं। उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सुझाव देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर काम/समझौता लिखित में होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब पीसीबी लिखित बयान मांगेगा तो बीसीसीआई भाग जाएगा और अपने रुख से मुकर जाएगा।

विज्ञापन

BCCI जो भी फैसला लेगा, ICC उस पर सहमति जताएगा- तनवीर

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बीसीसीआई और आईसीसी दोनों पीसीबी के लिए एक समान हैं और बीसीसीआई जो भी फैसला लेगा, आईसीसी उस पर सहमति जताएगा। उन्होंने कहा, ‘आप जो भी करना चाहते हैं, उसे लिखित में करें। बीसीसीआई और आईसीसी दोनों एक ही हैं। मैं दोनों को एक ही कैटेगरी में रखता हूं।’ तनवीर अहमद का मानना ​​है कि आईसीसी द्वारा आखिरी फैसला देने में देरी इसलिए हुई है क्योंकि औपचारिक रूप से कोई लिखित बयान पर साइन नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल में ही खेले जाने की उम्मीद

पिछले कुछ दिनों में इस टूर्नामेंट को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। टूर्नामेंट संभवतः हाइब्रिड मॉडल में ही खेला जाएगा, जिसमें से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच दुबई में खेले जाएंगे। हालांकि आईसीसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन यह स्पष्ट है कि भारत पाकिस्तान की मांगों के आगे नहीं झुकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ