Womens Asia Cup 2026, Chamari Athapaththu: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने बुधवार, 2 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 में गेंद से कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया. अटापट्टू ने अपनी शानदार गेंदबाजी से वो कारनामा कर दिखाया, जो मेंस और वुमेंस दोनों एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. इंडोनेशिया के खिलाफ अटापट्टू ने महज 5 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसमें हैट्रिक भी शामिल रहा. इस घातक गेंदबाजी से उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट जगत को हैरान किया, बल्कि एशिया कप के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
चमारी अटापट्टू ने 3.3 ओवर में झटके 7 विकेट
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निलाक्षिका सिल्वा (50) की पारी के दम पर 7 विकेट पर 124 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने गेंद से कहर बरपाया और अकेले ही इंडोनेशिया के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. अटापट्टू ने सिर्फ 3.3 ओवर में 5 रन खर्च करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ अटापट्टू मेंस और वुमेंस दोनों एशिया कप के इतिहास में 7 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं.
अपनी इस स्पेल में उन्होंने हैट्रिक भी हासिल किया. अटापट्टू की घातक गेंदबाजी के सामने इंडोनेशिया के बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखर गई और पूरी टीम महज 49 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ने इस मुकाबले को 75 रन से अपने नाम किया. इस शानदार जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर ली है. टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप-बी में टॉप पर पहुंच गई है.
पाकिस्तान की जावेरिया खान का रिकॉर्ड टूटा
चमारी अटापट्टू ने इस शानदार प्रदर्शन के साथ महिला एशिया कप का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इससे पहले टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड पाकिस्तान की जावेरिया खान के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2008 महिला एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट हासिल किए थे. लेकिन अब चमारी ने 5 रन देकर 7 विकेट लेकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 के लिए BCCI का मास्टरप्लान आया सामने, साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज खेल सकती है टीम इंडिया
हैट्रिक के साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ चमारी अटापट्टू ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं हैं. अटापट्टू एशिया कप टी20 इतिहास में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा, यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी रहा और वह श्रीलंका महिला क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज भी बन गई हैं.
5 रन देकर 7 विकेट का अटापट्टू का प्रदर्शन अब श्रीलंका की मेंस और वुमेंस दोनों टीमों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन बन गया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी कप्तान भी बन गई हैं. उनसे पहले अर्जेंटीना की एलिसन स्टॉक्स ने 2022 में पेरू के खिलाफ सिर्फ 3 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें- ‘हुक्का पीके आता हूं…’ एमएस धोनी और ऋषभ पंत की पार्टी का वीडियो वायरल, माही की बात सुनकर फैंस हैरान
संबंधित खबरें
Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
18 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
23 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
29 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines