सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिलेगी गुड न्यूज!

Central Contract Return: भारत के दो बड़े खिलाड़ियों का हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बीसीसीआई ने छीन लिया था। उसके बाद से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर चर्चा तेजी से जारी है। एक और खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हाल ही में रद्द हो गया था। अब खबरें हैं कि उस खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट वापस मिल सकता है।

Central Contract Restored For Haris Rauf PCB Legal Team Enquiry T20 World Cup 2024 Good News

Central Contract Restored News

Central Contract Return: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को हाल ही में बीसीसीआई द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिलने पर काफी चर्चा हुई। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के भी एक स्टार खिलाड़ी से वहां की टी20 लीग पीएसएल से पहले उनका कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया गया था। उस खिलाड़ी का नाम है हारिस रऊफ। पाकिस्तान के स्टार पेसर ने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद बोर्ड ने उनका कॉन्ट्रैक्ट वापस लेने का फैसला किया था। फिर इस मामले पर खिलाड़ी की तरफ से अपील की गई। अब बोर्ड की लीगल टीम ने इसकी जांच की और इसके बाद पाकिस्तानी पेसर का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हो सकता है।

विज्ञापन

पीसीबी के सूत्र से मिली जानकारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक ऑफिशियल सूत्र के हवाले से पीटीआई ने जानकारी दी और बताया कि लीगल टीम रऊफ की अपील के बाद इसकी जांच कर रही थी। अब इसके आसार हैं कि अपील को स्वीकार कर लिया जाएगा और कॉन्ट्रैक्ट को वापस किया जा सकता है। गौरतलब है कि हारिस रऊफ हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से भी कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वह लाहौर कलंडर्स का हिस्सा थे और सीजन के तीसरे मैच में ही उन्हें चोट लग गई थी। अब 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होगा। अगर इस मेगा इवेंट से पहले उनका कॉन्ट्रैक्ट वापस मिला तो यह एक गुड न्यूज होगी पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए।

विज्ञापन

उनसे हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट छिन जरूर गया था मगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे। बोर्ड ने रऊफ का कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने के साथ-साथ दुनियाभर की लीग में खेलने के लिए इस साल जून तक सभी NOCs (No Objection Certificates) रद्द कर दी थीं। सूत्र ने बताया,’हारिस रऊफ ने अपनी अपील वकील के माध्यम से की थी। इस पर उनके द्वारा पूरा बयान भी दिया गया था। इसमें वो कारण बताए गए हैं जिस कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट नहीं खेल सकते थे।

विज्ञापन

बोर्ड इस बात से भी नाराज

वहीं बोर्ड रऊफ की पीएसएल फ्रेंचाइजी के मालिक समीन राणा के बयान से भी खुश नहीं है।’ राणा ने एक इंटरव्यू में बोर्ड पर हमला किया था। उन्होंने रऊफ का कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने का विरोध करते हुए कहा था कि यह फैसला बेवजह है। उन्होंने यह भी कहा था कि सामाजिक तौर पर उन्हें प्रताणित किया जा रहा है। मैंने यह कभी कहीं नहीं देखा है। मैं अपने एम्पलॉयीज के साथ कभी ऐसे नहीं कर सकता।  रऊफ के साथ काफी गलत हुआ। यह बुरा मैनेजमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ