पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ इंजमाम उल हक ने साधा निशाना, मोहम्मद हफीज को हटाने का किया विरोध

Inzamam Ul Haq Attacks PCB Over Sacking Mohammad Hafeez: इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बोर्ड के ऊपर खिलाड़ियों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंनो मोहम्मद हफीज को डायरेक्टर के पद से हटाने का विरोध किया है।

Inzamam Ul Haq Attacks Pakistan Cricket Board Over Sacking Mohammad Hafeez Retain Wahab Riaz

Inzamam Ul Haq Attacks Pakistan Cricket Board Over Sacking Mohammad Hafeez

Inzamam Ul Haq Attacks PCB Over Sacking Mohammad Hafeez: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदर लगातार विवाद जारी है। जबसे इमरान खान की सरकार गिरी है और रमीज राजा को चेयरमैन के पद से हटाया गया है। तब से बोर्ड के अंदर उथल-पुथल मची हुई है। नजम सेठी और जका अशरफ के बाद अब मोहसिन नकवी ने यह पद संभाल लिया है लेकिन फिर भी बोर्ड के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। हाल ही में कुछ महीनों के लिए मोहम्मद हफीज को टीम का डायरेक्टर बनाया गया था। तो पूर्व पेसर वाहब रियाज को चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था। लेकिन हफीज को ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद हटा दिया गया। जबकि रियाज अपनी पोस्ट पर मौजूद रहे। अब इसको लेकर पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने बोर्ड पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

इंजमाम उल हक ने साफतौर पर कहा कि बोर्ड को खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए। वहीं उन्होंने यहां तक सवाल उठा दिए कि जब वाहब रियाज को चीफ सेलेक्टर पद से नहीं हटाया गया तो हफीज से उनका डायरेक्टर का पद क्यों छीना गया। आपको बता दें कि हफीज को टीम के अंदर खटपट और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद से हटा दिया गया था। इंजमाम ने इसको लेकर कहा कि पूर्व खिलाड़ियों को उनके पदों को लेकर टारगेट करना सही नहीं है। पिछले महीने ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हफीज का साथ छोड़ा था। स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री के आदेशों के बाद ही हफीज को उनके पद से हटाया गया था।

विज्ञापन

क्या बोले इंजमाम उल हक?

इस पूरे विवाद को लेकर पाकिस्तान के एक टीवी शो पर इंजमाम उल हक ने बोर्ड पर हमला बोला है। उन्होंने कहा,’क्या कोई बता सकता है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के बाद मोहम्मद हफीज को टीम डायरेक्टर पद से हटाने और वाहब रियाज को चीफ सेलेक्टर पद पर बरकरार रखने के पीछे का कारण क्या है। क्या दोनों की नियुक्ति एक ही समय पर नहीं हुई थी। दोनों की यह जिम्मेदारी थी फिर खाली हफीज ही इसके जिम्मेदार कैसे हैं और रियाज नहीं।’ इंजमाम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा,’पीसीबी चेयरमैन की पोजीशन बिना किसी शक के सम्मानित पद है। लेकिन क्या पूर्व कप्तानों और दिग्गज खिलाड़ियों को बोर्ड के अधिकारियों से सम्मान मिलना चाहिए।’

विज्ञापन

जका अशरफ पर लगाए आरोप

इसके बाद इंजमाम ने अपना चीफे सेलेक्टर पद छोड़ने का मुद्दा उठाया और कहा कि पूर्व चेयरमैन जका अशरफ ने हितों के टकराव मामले में मुझे बिल्कुल सम्मान नहीं दिया। वह बोले,’जब यह मामला उठा जब मैं मीटिंग के लिए पीसीबी के अधिकारी सलमान नसील और आलिया रशीद के साथ उनके इंतजार में बैठा रहा और मीटिंग के लिए प्रतीक्षा करता रहा। लेकिन वह (जका अशरफ) एकेडमी चले गए और आलिया व नसीर को वहां बुला लिया। मैं उस वक्त भी वहीं बैठा इंतजार करता रहा। मैं उनके इस व्यवहार से काफी दुखी हुई। पाकिस्तान क्रिकेट इस तरह से नहीं चल सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ