CAS Big Decision in Paris Olympics: विनेश फोगाट की सुनवाई टलने के बीच पेरिस ओलंपिक से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेसलर जैसे ही एक केस में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया है। इसकी वजह से जिस एथलीट से कांस्य पदक छिन गया था, उसे अब वापस मिल सकता है। इस खबर के आने के बाद विनेश फोगाट को लेकर भी उम्मीदें जगी हैं। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि विनेश समेत पूरे भारत के चेहरे पर मुस्कान आती है या एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ेगा।
CAS ने महिला जिमनास्टिक फ्लोर एक्सरसाइज में यह फैसला सुनाया है। अब रोमानिया की एना बारबोसु को अमेरिका की जॉर्डन चिल्स की जगह कांस्य पदक मिल सकता है। दरअसल CAS ने अमेरिकी जिम्नास्ट के कोच की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसकी वजह से उन्होंने कांस्य पदक जीता था। मैच खत्म होने के बाद रोमानिया की जिम्नास्ट ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था, लेकिन तभी अमेरिका की चिल्स के कोच ने जजों के सामने फैसले के खिलाफ अपील कर दी। इसकी वजह से चिल्स को 0.1 अंक का फायदा हो गया। ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए यह अंतर काफी था।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को फाइनल में अयोग्य घोषित होने से CAS की सुनवाई तक, यहां जानें सब कुछ
CAS का फैसला
CAS ने शनिवार को अपने फैसले में कहा कि अमेरिकी कोच सेसिल लेंडी ने चिल्स के स्कोर में 0.1 प्वाइंट जोड़ने की मांग की, वह अंतरराष्ट्रीय जिमनास्टिक महासंघ (FIG) द्वारा दी गई एक मिनट की अवधि से बाहर थी। इस मांग की वजह से ही चिल्स पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई थीं। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शुरुआत में जो फिनिशिंग क्रम था, उसे ही बहाल किया जाना चाहिए। शुरुआती क्रम में बारबोसु तीसरे, उन्हीं की टीम की साथी सबरीना मानेका-वोइनिया चौथे और चिल्स पांचवें स्थान पर थीं। संगठन ने कहा कि FIG को इसी फैसले के अनुसार अंतिम रैंकिंग निर्धारित करनी चाहिए, लेकिन यह तय करना संघ पर ही छोड़ दिया कि ब्राजील की गोल्ड मेडल विजेता रेबेका एंड्रेड और अमेरिका की रजत पदक विजेता सिमोन बाइल्स के बाद पदक किसे मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने किया था वादा
पेरिस ओलंपिक में जब फाइनल रैंकिंग आई थी, उसमें बारबोसु तीसरे नंबर पर थी। इसके बाद ही उन्होंने मान लिया कि उन्हें ब्रॉन्ज मिला है और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया। लेकिन जब यह फैसला आया तो वह झंडा फेंककर रोते हुए वहां से चली गई। हालांकि रोमानिया के प्रधानमंत्री ने सिओलोकू ने कहा था कि उन्हें और उनकी साथी को ओलंपिक विजेता के तौर पर ही सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट केस में बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
15 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
41 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines