National Sports Awards का ऐलान, तेजस्विन-दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

National Sports Awards 2025: भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान कर दिया है. इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, शतरंज, शूटिंग और कबड्डी समेत कई खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं.

Tejaswin Shankar and Divya Deshmukh (PIC Credit -X)

Tejaswin Shankar and Divya Deshmukh (PIC Credit -X)

National Sports Awards 2025: भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान कर दिया है. इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. इनमें एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर, शतरंज से दिव्या देशमुख, बैडमिंटन जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली के अलावा, बॉक्सिंग, हॉकी, शूटिंग और कबड्डी समेत कई खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं.

विज्ञापन

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने अवॉर्ड की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि हर साल खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है. इस साल खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश के आधार पर लिया गया है.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए कुल 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर, मोहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी को यह सम्मान मिलेगा. वहीं, बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. गायत्री भारत के दिग्गज बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं. इसके अलावा, बॉक्सिंग में नरेंद्र को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, शतरंज में विदित संतोष गुजराती और दिव्या जीतेन्द्र देशमुख को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. डेफ शूटिंग में धनुष श्रीकांत को यह सम्मान मिलेगा. हॉकी में लालरेम्सियामी और राजकुमार पाल, जबकि कबड्डी में सुरजीत और पूजा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. पैरा-शूटिंग में रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा-एथलेटिक्स में एकता भयान, रोइंग में अरविंद सिंह और शूटिंग में अखिल श्योराण को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है.

विज्ञापन

लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड का भी ऐलान

खेलों में लंबे समय तक योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) के लिए पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और कोच आई अरुमैनायगम (Arumainayagam) को चुना गया है. बता दें कि, यह सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ संन्यास के बाद भी खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो.

इन कोचों को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड के विजेताओं के नामों की भी घोषणा की गई है. नियमित कैटेगरी में एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण को चुना गया है. वहीं, लाइफटाइम कैटेगरी में बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SL: ऋषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए चुने गए 17 खिलाड़ी

क्रमखिलाड़ीखेल
1तेजस्विन शंकरएथलेटिक्स
2मुहम्मद अजमल वीएथलेटिक्स
3प्रियंका गोस्वामीएथलेटिक्स
4ट्रीसा जॉलीबैडमिंटन
5गायत्री गोपीचंदबैडमिंटन
6नरेंद्रबॉक्सिंग
7विदित संतोष गुजरातीशतरंज
8दिव्या जीतेन्द्र देशमुखशतरंज
9धनुष श्रीकांतडेफ शूटिंग
10लालरेम्सियामीहॉकी
11राजकुमार पालहॉकी
12सुरजीतकबड्डी
13पूजाकबड्डी
14रुद्रांश खंडेलवालपैरा-शूटिंग
15एकता भयानपैरा-एथलेटिक्स
16अरविंद सिंहरोइंग
17अखिल श्योराणशूटिंग

ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, सचिन-धवन को पछाड़ बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ