IND vs PAK मैच रद्द होने पर 41,500,000,000 रुपये का होगा नुकसान? सामने आया बड़ा अपडेट

India Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला कोलंबो में खेला जाना था. लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बायकॉट कर दिया. ऐसे में ये मुकाबला रद्द होने पर कई हजार करोड़ का नुकसान होने वाला है.

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में

India Pakistan T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. भारत और पाकिस्तान 7 फरवरी को ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. भारत का पहला मुकाबला यूएसए से होगा, जबकि पाकिस्तान नीदरलैंड्स के खिलाफ भिड़ेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने बड़ा फैसला करते हुए भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. ऐसे में भारतीय ब्रॉडकास्टर्स को लगभग 500 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा सकता है.

विज्ञापन

भारतीय प्रसारकों को होगा भारी नुकसान

एनडीवी के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अगर रद्द होता है तो भारतीय ब्रॉडकास्टर्स को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लगभग 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान भारतीय प्रसारकों को उठाना पड़ सकता है, जो भारतीय रुपये के मुताबिक लगभग 4150 करोड़ रुपये होगा. भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मैच के विज्ञापन की दरें विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक हैं, जो आमतौर पर 10 सेकंड के स्लॉट के लिए 25-40 लाख रुपये के बीच होती हैं. वहीं, विज्ञापन से भी करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान होने की उम्मीद है. ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान मैच रद्द होता है तो सबकुछ मिलाकर लगभग 4500 करोड़ रुपये का नुकसान आईसीसी और प्रसारकों को झेलना पड़ सकता है.

विज्ञापन

आईसीसी को होगा नुकसान

आईसीसी को बड़ा नुकसान होने की उम्मीद है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी से कुल कमाई का 5.75 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त होता है. ऐसे में पीसीबी आईसीसी से सलाना करीब 34.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर पैसे लेती है. बता दें कि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारतीय टीम के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने से मना कर दिया है. भारत-पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, यूएसए और नीदरलैंड्स ग्रुप A में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ