25.2 करोड़ में बिकने के बाद कैमरून ग्रीन हुए 'टाय-टाय फुस्स', 12.50 करोड़ी गेंदबाज ने किया ढेर

Cameron Green: आईपीएल 2026 में कैमरून ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले वह आरसीबी और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. ग्रीन पर केकेआर ने ऑक्शन में ऐतिहासिक बोली लगाई. हालांकि इसके बाद वह अगले ही मैच में बुरी तरह फेल हो गए.

KKR IPL 2025

KKR IPL 2025

Cameron Green: आईपीएल 2026 ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर ऐतिहासिक बोली लगी. उन्हें केकेआर ने 25.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया. वह आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी भी बने. हालांकि आईपीएल में मालामाल होने के बाद कैमरून ग्रीन अगले ही दिन इंग्लैंड के खिलाफ फुस्स हो गए. उन्होंने निराशाजनक बल्लेबाजी की. 12.50 करोड़ी गेंदबाज ने उन्हें ढेर कर दिया.

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन हुए फेल

एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 दिसंबर से खेला जा रहा है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले दिन कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी के लिए उतरे. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपना निशाना बनाया. आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सीजन के लिए 12.50 करोड़ में रिटेन किया है. 12.50 करोड़ी गेंदबाज के आगे ग्रीन ने सरेंडर बोल दिया.

विज्ञापन

ग्रीन के अलावा केकेआर ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथीराना को स्क्वाड का हिस्सा बनाया. उन्हें 18 करोड़ रुपये मिले. इससे पहले पथीराना सीएसके का हिस्सा थे.

विज्ञापन

अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन

एशेज सीरीज में कैमरून ग्रीन ने इससे पहले 2 पारियों में 45 और 24 रन बनाए थे. वह अब तक बल्लेबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर सके हैं. टी-20 इंटरनेशनल करियर की बात करे तो उन्होंने अब तक खेले गए 21 टी-20 मैच में 32.56 की औसत के साथ 521 रन बनाए हैं और 12 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा आईपीएल में 29 मैच खेलने वाले ग्रीन के बल्ले से 707 रन निकले हैं और उन्होंने 16 विकेट भी अपने नाम किए हैं. ग्रीन ने पहला आईपीएल सीजन साल 2023 में मुंबई की ओर से खेला था. इसके अलावा आईपीएल 2024 में उन्होंने आरसीबी के लिए खेला था. उन्होंने आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं लिया था. वहीं, अब आईपीएल 2026 में ग्रीन केकेआर के लिए खेलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ