Brendon Mccullum Step down as England Test Coach: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद अब इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टेस्ट हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही लगभग 4 साल तक चर्चा में रहा इंग्लैंड का ‘बैजबॉल’ दौर भी समाप्त हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस पद से हटाया गया है. हालांकि, मैकुलम इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे.
ब्रेंडन मैकुलम से छिना टेस्ट हेड कोच का पद
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार (12 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड मेंस टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से इस्तिफा दे दिया है. हालांकि, वह इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीमों के मुख्य कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे. यह फैसला ऐसे समय आया है जब इंग्लैंड क्रिकेट लगातार सुर्खियों में है. हाल ही में टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, नाइट क्लब विवाद और एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध जैसे घटनाक्रमों ने टीम को चर्चा में ला दिया था.
इस्तीफे पर भावुक हुए मैकुलम
ब्रेंडन मैकुलम ने इस्तीफे के बाद स्वीकार किया कि टेस्ट टीम के साथ उनका कार्यकाल इस तरह खत्म होना उनके लिए निराशाजनक है. उनके बयान से यह भी संकेत मिला कि यह फैसला उनकी इच्छा से नहीं, बल्कि ईसीबी के निर्णय के तहत लिया गया. ईसीबी द्वारा जारी बयान में अपने इस्तीफे के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, “टेस्ट टीम के साथ काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा. हमने मिलकर कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं, जिन पर मुझे गर्व है. इस सफर में कई बेहतरीन पल आए और कुछ मुश्किल दौर भी रहे, लेकिन बड़ी चुनौतियों के साथ ऐसा होना स्वाभाविक है.”
उन्होंने आगे कहा, “निश्चित रूप से मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं आगे टेस्ट टीम के साथ नहीं जुड़ा रहूंगा, लेकिन मैं बोर्ड के फैसले का सम्मान करता हूं. अब मेरा पूरा ध्यान सीमित ओवरों की टीमों पर रहेगा और मैं इंग्लैंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा.”
ये भी पढ़ें- IND vs ENG ODI Live Streaming: SonyLIV नहीं, इस OTT ऐप पर देख सकेंगे भारत-इंग्लैंड वनडे मुकाबले लाइव, जानें पूरी डिटेल्स
2022 में संभाली थी टेस्ट टीम की कमान
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम ने 2022 में क्रिस सिल्वरवुड की जगह इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. उस समय उनके पास टेस्ट टीम को कोचिंग देने का ज्यादा अनुभव नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक सोच से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की पहचान ही बदल दी. उन्होंने ‘बैजबॉल’ रणनीति के तहत टेस्ट में तेज गति से रन बनाने की नीति अपनाई, जिसका शुरुआती दौर में टीम को जबरदस्त फायदा मिला.
मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती. इसके अलावा, 2022 में भारत के खिलाफ टेस्ट में भी इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि, समय के साथ विरोधी टीमों ने इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति को अच्छे समझना शुरू कर दिया और टीम के प्रदर्शन में गिरावट आने लगी. इंग्लैंड को भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज में उसे 4-1 से करारी शिकस्त मिली. अब उनके पद छोड़ने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम में एक नए दौर की शुरुआत होगी.
ये भी पढ़ें- लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास, शानदार शतक ठोक तोड़ डाला 41 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
28 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines