लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास, शानदार शतक ठोक तोड़ डाला 41 साल पुराना रिकॉर्ड
IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक जड़ने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं.
IND W vs ENG W, Yastika Bhatia Creates History: क्रिकेट के 'मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने वो कारनामा कर दिखाया जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी महिला खिलाड़ी ने नहीं किया था. यास्तिका ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वह लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं.
यास्तिका लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 158 गेंदों पर 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने 41 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
यास्तिका भाटिया ने रच दिया इतिहास
25 वर्षीय यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. यास्तिका ने तीसरे दिन 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही वह लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं.
यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका पहला शतक है. उन्होंने 158 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही यह टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया.
यास्तिका ने अपनी 113 रनों की ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत के लिए महिला टेस्ट क्रिकेट की तीसरी या चौथी पारी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज संध्या अग्रवाल का 41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. संध्या ने 1985 में लखनऊ में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन बनाए थे.
भारत के लिए महिला टेस्ट की तीसरी/चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर
इसके साथ ही यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं. वहीं, मेंस और महिला क्रिकेट को मिलाकर वह लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली 11वीं भारतीय क्रिकेटर हैं. भारत की ओर से लॉर्ड्स में पहला टेस्ट शतक वीनू मांकड़ ने 1952 में लगाया था, जब उन्होंने 184 रन की यादगार पारी खेली थी. वहीं, दिलीप वेंगसरकर इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस सूची में अब यास्तिका का नाम भी जुड़ गया है.
IND W vs ENG W, Yastika Bhatia Creates History: क्रिकेट के ‘मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने वो कारनामा कर दिखाया जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी महिला खिलाड़ी ने नहीं किया था. यास्तिका ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वह लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं.
यास्तिका लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 158 गेंदों पर 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने 41 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
---विज्ञापन---
यास्तिका भाटिया ने रच दिया इतिहास
25 वर्षीय यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. यास्तिका ने तीसरे दिन 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही वह लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं.
यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका पहला शतक है. उन्होंने 158 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही यह टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया.
---विज्ञापन---
Another #TeamIndia player is on the Test Honours Board at Lord's 🌟👏
Yastika Bhatia brings up a fantastic 𝗺𝗮𝗶𝗱𝗲𝗻 𝗧𝗲𝘀𝘁 𝗛𝗨𝗡𝗗𝗥𝗘𝗗 💯
यास्तिका ने अपनी 113 रनों की ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत के लिए महिला टेस्ट क्रिकेट की तीसरी या चौथी पारी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज संध्या अग्रवाल का 41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. संध्या ने 1985 में लखनऊ में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन बनाए थे.
भारत के लिए महिला टेस्ट की तीसरी/चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर
बल्लेबाज
स्कोर
विरोधी
स्थान
वर्ष
यास्तिका भाटिया
113
इंग्लैंड
लॉर्ड्स
2026
संध्या अग्रवाल
98
न्यूजीलैंड
लखनऊ
1985
संध्या अग्रवाल
83
ऑस्ट्रेलिया
वानखेड़े
1984
स्नेह राणा
80*
इंग्लैंड
ब्रिस्टल
2021
गार्गी बनर्जी
75
इंग्लैंड
ब्लैकपूल
1986
गार्गी बनर्जी
72
ऑस्ट्रेलिया
वानखेड़े
1984
Lord's rises to applaud a special performance 🙌👏
Yastika Bhatia walks back after a historic 1️⃣1️⃣3️⃣(158) 💯
इसके साथ ही यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं. वहीं, मेंस और महिला क्रिकेट को मिलाकर वह लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली 11वीं भारतीय क्रिकेटर हैं. भारत की ओर से लॉर्ड्स में पहला टेस्ट शतक वीनू मांकड़ ने 1952 में लगाया था, जब उन्होंने 184 रन की यादगार पारी खेली थी. वहीं, दिलीप वेंगसरकर इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस सूची में अब यास्तिका का नाम भी जुड़ गया है.
हिंदी न्यूज़/खेल/लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास, शानदार शतक ठोक तोड़ डाला 41 साल पुराना रिकॉर्ड
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.