IND vs ENG ODI Live Streaming: SonyLIV नहीं, इस OTT ऐप पर देख सकेंगे भारत-इंग्लैंड वनडे मुकाबले लाइव, जानें पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. यहां जानिए आप भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के मुकाबले कब और कहां लाइव देख पाएंगे.

IND vs ENG (Image generated by AI)
1 / 7
IND vs ENG (Image generated by AI)

IND vs ENG ODI Live Streaming: टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वनडे फॉर्मेट में दमदार वापसी पर होगी. इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तान करेंगे, जबकि दो सुपरस्टार प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. गिल की अगुआई में भारतीय टीम टी20 सीरीज की हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.  

विज्ञापन

कब शुरू होगी वनडे सीरीज?

कब शुरू होगी वनडे सीरीज?2 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. पहला और तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा वनडे मैच शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

रोहित-विराट मचाएंगे धमाल!

रोहित-विराट मचाएंगे धमाल!3 / 7

इस वनडे सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे. कोहली करीब 6 महीने के बाद मैदान पर वापसी करेंगे. कोहली ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मुकाबला जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. (PIC Credit- AI)

टीवी पर कहां देखें लाइव?

टीवी पर कहां देखें लाइव?4 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों वनडे मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. हालांकि, इस सीरीज के डिजिटल राइट्स सोनी के पास नहीं है, इसलिए SonyLIV पर इस सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?5 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों वनडे मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी. मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी यूजर्स यहां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड6 / 7

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड7 / 7

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद और जोश टंग. (PIC Credit- X)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन