5 Boxers Famous For Knockout : बॉक्सिंग एक ऐसा खेल है जो शारीरिक ताकत के साथ-साथ दिमाग की मांग भी करता है। इस खेल को देखने वाले लोगों को जिस चीज का हमेशा इंतजार रहता है वह है नॉकआउट। बॉक्सिंग के इतिहास में नॉकआउट हुए हैं जिनमें बॉक्सर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को ऐसा पंच जड़ा कि वह फिर खड़ा नहीं हो पाया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉक्सिंग की दुनिया के 5 सबसे खतरनाक फाइटर्स के बारे में जिनके नॉकआउट्स का कोई जवाब नहीं है।
Mike Tyson
बॉक्सिंग की बात हो और माइक टायसन का नाम जुबान पर न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। ‘आयरन’ माइक टायसन के नाम से मशहूर यह बॉक्सर बॉक्सिंग इतिहास के सबसे शानदार नॉकआउट आर्टिस्ट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। 1980 और 1990 के दशक में माइक टायसन पूरी दुनिया में सबसे बड़े बॉक्सिंग स्टार हुआ करते थे। आज भी यूट्यूब और अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट्स पर उनके नॉकआउट वीडियोज खूब देखे जाते हैं। 27 में से 25 मुकाबलों में जीत ऑपोनेंट को नॉकआउट करने वाले टायसन 21 साल की उम्र में सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन बन गए थे।
George Foreman
सबसे शानदार नॉकआउट बॉक्सर्स की लिस्ट जॉर्ज फोरमैन के नाम के बिना पूरी नहीं हो सकती। अमेरिका के टेक्सास से आने वाले इस बॉक्सर ने करीब 3 दशक तक बॉक्सिंग की दुनिया में तहलका मचाए रखा था। बेहद ताकतवर बिग जॉर्ज फोरमैन ने कई बड़े बॉक्सर्स को धूल चटाई थी। फोरमैन ने अपने प्रोफेशनल करियर में 76 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। इनमें से 68 में उन्होंने अपने ऑपोनेंट को नॉकआउट किया था। यह आंकड़ा ही इस बात को साबित करने के लिए पर्याप्त है कि क्यों जॉर्ज फोरमैन को सबसे शानदार नॉकआउट आर्टिस्ट्स में शामिल किया जाता है।
Jack Dempsey
जैक डेम्प्सी न केवल सबसे महान नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक हैं बल्कि सबसे टफ बॉक्सर्स में भी उनका नाम शामिल किया जाता है। बॉक्सिंग की दुनिया का यह दिग्गज इस खेल के सबसे पहले सुपरस्टार्स में से एक था। जैक सात साल तक बॉक्सिंग चैंपियन रहे थे। उन्हें अपने हिंसक स्टाइल और ताकत के लिए जाना जाता था। वह अपने ऑपोनेंट को केवल मारते नहीं थे बल्कि उसे सबमिशन करने के लिए मजबूर कर देते थे। जैक डेम्प्सी 2 दशक तक सबसे खतरनाक बॉक्सर कहा गया जब सभी उनसे डरते थे। उन्होंने 64 जीते मुकाबलों में से 53 को नॉकआउट कर जीता था।
Deontay Wilder
मॉडर्न बॉक्सिंग में डोंटे वाइल्डर का नाम सबसे शानदार नॉकआउट फाइटर्स में शामिल किया जाता है। वाइल्डर को उनके बेहद पावरफुर राइट हैंड के लिए जाना जाता है जिसने उनके लगभग सभी प्रतिद्वंद्वियों को जमीन सूंघने पर मजबूर कर दिया। उनके राइट हैंड पंच को रीसेट बटन भी कहा जाता है। कहते हैं कि फाइट के दौरान वाइल्डर की स्थिति कितनी भी खराब क्यों न हो गई हो वह अपने राइट हैंड से मामला रीसेट कर सकते हैं और फाइट खत्म कर सकते हैं। बता दें कि वाइल्डर ने 43 मुकाबलों में जीत हासिल की है और इनमें से 42 में से जीत नॉकआउट के जरिए मिली है।
Rocky Marciano
बॉक्सिंग की दुनिया में सर्वकालिक महान हस्तियों में शामिल रॉकी मार्सियानो का नाम कोई बॉक्सिंग फैन नहीं भूल सकता। अपने आठ साल के करियर में इस स्पोर्ट को मार्सियानो ने जिस तरह से डॉमिनेट किया वैसे कोई और बॉक्सर नहीं कर पाया। रॉकी जब इस खेल में थे तब से समय को बॉक्सिंग का स्वर्णिम काल कहा जाता है। मार्सियानो ने अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर में एक भी मुकाबला नहीं हारा। उन्होंने 49-0 के रिकॉर्ड के साथ अपना करियर समाप्त किया था। इनमें से 43 में उन्होंने ऑपोनेंट को नॉकआउट किया था। अपने परफेक्शन के लिए रॉकी काफी पॉपुलर थे।
ये भी पढ़ें: माइक टायसन रिंग में उतरने को बेकरार, 30 साल छोटे बॉक्सर को दी खुली चुनौती
ये भी पढ़ें: लियोनल मेसी के नैपकिन की ऑक्शन शुरू, करोड़ों की कीमत लगने का है अनुमान
ये भी पढ़ें: अगले IPL में रोहित शर्मा को अगले सीजन KKR में देखना चाहते हैं वसीम अकरम
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
13 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
25 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
31 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
56 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines