---विज्ञापन---

खेल angle-right

माइक टायसन रिंग में उतरने को बेकरार, 30 साल छोटे बॉक्सर को दी खुली चुनौती

Mike Tyson vs Jake Paul: माइक टायसन और जेक पॉल के बीच रियल फाइट होने वाली है। ये फाइट 20 जुलाई को एटी एंड टी स्टेडियम में होगी। इस फाइट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। माइक टायसन भी काफी उत्साहित हैं।

---विज्ञापन---

Mike Tyson vs Jake Paul: बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन एक बार फिर रिंग में दिखाई देने वाले हैं। जी हां, 57 साल के माइक टायसन 27 साल के जेक पॉल से मुकाबला करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर माइक टायसन और फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच माइक टायसन ने जेक पॉल को खुली चुनौती दे दी है।

माइक टायसन ने शेयर किए प्रैक्टिस वीडियो

माइक टायसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वह इस मुकाबले के लिए जी-तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह पॉल को चुनौती भी दे रहे हैं। एक वीडियो को शेयर कर टायसन ने लिखा- मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता जेक। एक अन्य वीडियो में माइक टायसन ने पूछा- क्या पॉल अब भी उनसे लड़ना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

जेक ने किया पलटवार

जेक ने भी उनकी इस चुनौती पर पलटवार किया है। जेक ने कहा कि टायसन उन्हें कम आंक रहे हैं। हालांकि यह एक मुश्किल फाइट होगी। जेक ने आगे कहा- वह महान हैं, लेकिन मैं उनसे तेज हूं। मैं स्मार्ट हूं, लेकिन रिंग में वह अधिक स्मार्ट हो सकते हैं। यह दिलचस्प मुकाबला होगा।

---विज्ञापन---

टायसन के वीडियो देख फैंस दंग

टायसन के प्रैक्टिस वीडियो को देखकर फैंस दंग हैं। उनकी फुर्ती को देखकर कहा जा सकता है कि शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ है। पूर्व हैवीवेट चैंपियन और अब तक के सबसे महान मुक्केबाजों में से एक माइक टायसन 20 जुलाई को एटी एंड टी स्टेडियम में भिड़ेंगे। इसकी स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि माइक टायसन को ऑल टाइम ग्रेट बॉक्सर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने महज 20 साल की उम्र में ट्रेवर बेबरिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। तब वह दुनिया के सबसे युवा हैवीवेट चैम्पियन बन गए थे। वहीं जेक पॉल की बात की जाए तो वह प्रोफेशनल बॉक्सर और अमेरिकन यूट्यूबर हैं।

ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: बेंगलुरु ने अनचाहा रिकॉर्ड बनाने में रचा इतिहास, बना दिए 2 शर्मनाक Record

First published on: Apr 15, 2024 10:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola