LIVE शो में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने बार-बार लिया शुभमन गिल का नाम, अचानक चर्चा में आया स्टार बल्लेबाज

Shubman Gill: शुभमन गिल का नाम अचानक ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ शो के दौरान चर्चा में आ गया। बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस दौरान गिल का नाम सही ढंग से नहीं ले सकीं।

Shubman Gill

Shubman Gill: शुभमन गिल फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि पहला मैच में वो भाग नहीं ले सके थे। हालांकि वह दूसरे मैच में वापसी के लिए तैयार हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम नेटफ्लिक्स सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के बीच अचानक चर्चा में आ गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स में गिल का नाम चर्चा में

दरअसल ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ शो में गिल के नाम को लेकर पूछताछ की गई। इस शो में क्रिकेटर्स भी आने वाले थे। तभी एक्ट्रेस नीलम कठोरी ने पूछा कि क्या गिल इवेंट में आएंगे। इस दौरान सभी एक्ट्रेसेस ने गिल का नाम सही ढंग से नहीं लिया। किसी ने शुभमन गिल को शबनम गिल बताया तो किसी ने उन्हें शुभम गिल बताया। लेकिन इस दौरान काफी कठिनाइयों के बीच अभिनेत्रियों ने शुभमन गिल का नाम सही ढंग से लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बॉलीवुड के गलियारों में शुभमन की चर्चा!

शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड में हमेशा सुर्खियों में रहता है। दरअसल फैंस गिल और सारा अली खान के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाते रहते हैं। कई बार गिल के सामने मैदान पर सारा का नाम लेकर फैंस को चिल्लाते हुए देखा गया है। वहीं गिल का नाम टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की शादी को लेकर भी अफवाह उड़ चुकी है। हालांकि एक्ट्रेस ने गिल और उनके बीच किसी भी रिश्ते को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट की तैयारी में गिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच में गिल को गर्दन में खिंचाव की वजह से प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। उनकी जगह पर सरफराज खान को मौका दिया गया था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में गिल का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने पहले मैच की दूसरी पारी में 119 रनों की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ