---विज्ञापन---

खेल angle-right

लगातार 25 रेस जीतीं, बनाए कई रिकॉर्ड, 17 साल में हो गई ‘चैंपियन’ की मौत

Black Caviar Dies Aged 17: 'वंडर फ्रॉम डाउन अंडर' के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई ब्लैक कैवियर की मौत हो गई है। उसके निधन से खेल जगत को बड़ा झटका लगा है। उसने कई रिकॉर्ड बनाए थे।

---विज्ञापन---

Black Caviar Dies Aged 17: खेल की दुनिया में कई खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचते नजर आते हैं। खिलाड़ियों के इस कीर्तिमान को सदियों तक याद रखा जाता है, लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जो बड़ा कारनामा करते हुए गुमनाम हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं उन खिलाड़ियों की, जो इंसान नहीं बल्कि जानवर हैं, लेकिन उन्होंने खेल के मैदान में जो कीर्तिमान बनाए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

17 साल की उम्र में चैंपियन का निधन

एक ऐसा ही चैंपियन खिलाड़ी अब हमारे बीच नहीं है। दरअसल, ‘वंडर फ्रॉम डाउन अंडर’ के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई ब्लैक कैवियर का 17 साल की आयु में निधन हो गया है। शनिवार को उसने आखिरी सांस ली। ऑस्ट्रेलियाई घोड़ी ने 2009 से 2013 तक अपने करियर में लगातार 25 रेस जीतीं, जोकि बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। इस घोड़ी ने 2012 में रॉयल एस्कॉट में बड़ा उलटफेर करते हुए एक शानदार जीत भी दर्ज की थी। जब जॉकी ल्यूक नोलन ने लाइन से पहले धीमी गति के बावजूद जीत हासिल की थी। यह असंभव रेस जीतने के बाद ब्लैक कैवियर चर्चा में आई थी।

---विज्ञापन---

मिले थे ये खिताब

खास बात यह है कि ब्लैक कैवियर को चार बार वर्ल्ड की सबसे तेज रेसर और तीन बार आस्ट्रेलियाई घुड़दौड़ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया था। वह इतनी फेमस थी कि वोग मैग्जीन के फ्रंट पेज पर भी उसे जगह मिली। जॉकी नोलन ने कहा- “उसके जाने के बाद एक खालीपन है। वह हमारे लिए बहुत मायने रखती थी।” नोलन और ब्लैक कैवियर का पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कैवियर पर सवार होकर 25 में से 22 जीत हासिल कीं।

---विज्ञापन---

कैसे हुई मौत? 

ब्लैक कैवियर लैमिनाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित थी। जो घोड़े के खुरों (तलवों) में होने वाली एक बीमारी है। खास बात यह है कि उसने अपने 18वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ही एक बच्चे को जन्म दिया था। उसी दिन उसकी मौत हो गई। उसके निधन से खेल जगत में निराशा छा गई है।

First published on: Aug 17, 2024 11:54 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola