VIDEO: श्रेयस अय्यर के शॉट से घायल हुई चिड़िया, इसके बाद मैच में पलट गई टीम इंडिया की किस्मत

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपने शॉट से एक चिड़िया को घायल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Photo Source: X

Photo Source: X

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की. भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत के लगभग मुख्य बल्लेबाज इस मैच में लाचार दिखे. वहीं, अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला, जिससे एक चिड़िया घायल हो गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

अय्यर के शॉट से चिड़िया हुई घायल

भारत की बल्लेबाजी के दौरान श्रेयस अय्यर ने एक शॉट खेला. इसके बाद मैदान पर मौजूद एक चिड़िया घायल हो गई. फिर खेल थोड़ी देर के लिए रोका गया. इस दौरान जैकब बेथल घायल चिड़िया को मैदान से बाहर ले गए. इस घटना के बाद भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. मैदान पर जब ये हादसा हुआ तब भारतीय टीम का स्कोर 32.2 ओवर में 180/4 था. इसके बाद टीम इंडिया 44 ओवर में ही 233 रनों पर सिमट गई. भारत ने 32वें ओवर से 41वें ओवर के दौरान अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से 300 रनों तक पहुंच जाएगी, लेकिन एक के बाद एक विकेट ने टीम इंडिया की हालत पतली कर दी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: फेल होने के बाद भी रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास

इन 6 खिलाड़ियों ने किया निराश

भारत की ओर से 6 खिलाड़ी बल्लेबाजी में खासा कमाल नहीं कर सके. रोहित शर्मा 47 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा शुभमन गिल 30 गेंदों में 31 रन बनाकर लौटे. केएल राहुल की जगह खेल रहे ईशान किशन 8 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. वॉशिंगटन सुंदर ने 2 और अक्षर पटेल ने भी 1 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दुबे तो अपनी पहली ही गेंद पर गोल्डन डक हुए. इस तरह भारतीय टीम विशाल स्कोर नहीं बना सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ