Ben Stokes: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद स्टोक्स ने अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया है. मैदान पर अपनी आक्रामक कप्तानी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मशहूर स्टोक्स अब कोचिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि वह भविष्य में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनना पसंद करेंगे और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है.
इंग्लैंड के कोच बनना चाहते हैं बेन स्टोक्स
35 वर्षीय बेन स्टोक्स ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि वह फिलहाल लेवल-3 कोचिंग कोर्स कर रहे हैं, ताकि क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने के बाद उनके पास कोचिंग से जुड़ी सभी योग्यताएं मौजूद हों. स्टोक्स ने कहा कि वह चाहते हैं कि जब उनका खेल करियर पूरी तरह खत्म हो, तब तक उनकी कोचिंग की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हों. उन्होंने कहा कि वह भविष्य में खेल से जुड़े रहना चाहते हैं और कोच बनना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.
स्टोक्स ने कहा, “अगर भविष्य में मुझे इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने का मौका मिलता है, तो मैं यह जिम्मेदारी जरूर निभाना चाहूंगा.” स्टोक्स का कहना है कि उन्हें मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी नेतृत्व की भूमिका निभाना पसंद है. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना, उन्हें मार्गदर्शन देना और टीम के विकास में योगदान देना हमेशा से उन्हें आकर्षित करता रहा है.
हैरी ब्रूक को टेस्ट कप्तान नहीं बनाने पर जताई हैरानी
वहीं, बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी को लेकर भी अपनी राय रखी है. स्टोक्स ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई कि उनके संन्यास के बाद हैरी ब्रूक को टेस्ट टीम की कमान नहीं सौंपी गई. उन्होंने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी में अच्छा कप्तान और नेतृत्व करने की क्षमता दिखती है तो उसे जिम्मेदारी दे देनी चाहिए. स्टोक्स ने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को कप्तान बनाए जाने पर भी सवाल उठाए. गौरतलब है कि पिछले एशेज दौरे में हैरी ब्रूक को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था, इसलिए माना जा रहा था कि वही अगले कप्तान होंगे. हालांकि, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रूट को कप्तानी सौंपने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया कब खेलेगी प्रैक्टिस मैच? जानें डेट और टाइमिंग की पूरी जानकारी
संन्यास से वापसी करेंगे स्टोक्स?
बेन स्टोक्स ने जून 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. उनके कार्यकाल के अंतिम दौर में इंग्लैंड का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज भी 4-1 से गंवानी पड़ी थी. इंग्लैंड 2024 के आखिर के बाद से कोई भी टेस्ट सीरीज जीतने में सफल नहीं हुआ है.
इसी बीच स्टोक्स ने संन्यास से वापसी की अटकलों विराम लगा दिया है. इसी बातचीत के दौरान जब पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने स्टोक्स से पूछा कि क्या वह 2027 एशेज के लिए संन्यास से वापसी पर विचार करेंगे, तो स्टोक्स ने साफ जवाब दिया, “बिल्कुल नहीं. मेरा फैसला अंतिम है.” हालांकि, अब स्टोक्स खिलाड़ी के रूप में मैदान पर नहीं दिखेंगे, लेकिन उनके बयान से साफ है कि वह भविष्य में कोच की भूमिका निभाकर इंग्लैंड क्रिकेट को नई दिशा देने का सपना जरूर देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: पहले टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! बुमराह के बाहर होने के बाद क्या करेंगे गंभीर-गिल?
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
24 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines