IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया कब खेलेगी प्रैक्टिस मैच? जानें डेट और टाइमिंग की पूरी जानकारी
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका में एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यहां जानिए यह प्रैक्टिस मैच कब और कितने बजे से खेला जाएगा.

India vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आज यानी 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होगी. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका के परिस्थितियों को समझने और अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी.
7 अगस्त से शुरू होगा भारत का प्रैक्टिस मैच
2 / 6श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला 7 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन से भिड़ेगी. यह अभ्यास मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंका के कंडीशन में खुद को ढालने का अच्छा मौका होगा. (PIC Credit - AI)
तीन दिन का होगा प्रैक्टिस मैच
3 / 6पहले इस प्रैक्टिस मैच को चार दिनों का रखा गया था, लेकिन बाद में इसकी अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई. ऐसे में यह मुकाबला 7 अगस्त से शुरू होगा और 9 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. इस दौरान टीम इंडिया अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ संभावित प्लेइंग इलेवन का भी परीक्षण करना चाहेगी. (PIC Credit - AI)
भारत में कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
4 / 6भारत और श्रीलंका के बीच यह अभ्यास मैच रेड-बॉल फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह डे-नाइट टेस्ट नहीं होगा. दोनों देशों के समय में बहुत कम अंतर होने के कारण भारतीय दर्शकों को मैच देखने में कोई परेशानी नहीं होगी. यह प्रैक्टिस मैच भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 10:00 बजे होगी. मौसम साफ रहने पर एक दिन में करीब 90 ओवर का खेल संभव है और खेल शाम लगभग 5:00 बजे तक चलेगा. (PIC Credit - AI)
भारतीय खिलाड़ियों के लिए कंडीशन में ढलने का मौका
5 / 6हालांकि, इस मुकाबले के आंकड़े खिलाड़ियों के आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं होंगे, लेकिन टीम इंडिया के लिए यह अभ्यास मैच बेहद महत्वपूर्ण रहेगा. खिलाड़ियों को श्रीलंका की पिच और मौसम के अनुरूप खुद को ढालने का मौका मिलेगा, जिससे वे टेस्ट सीरीज के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे. इसी मैच के प्रदर्शन के आधार पर टीम मैनेजमेंट को पहले टेस्ट के लिए अपनी अंतिम प्लेइंग इलेवन तय करने में भी मदद मिलेगी. (PIC Credit - AI)
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
6 / 6शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी डार. (PIC Credit - AI)


















