Ben Stokes: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था. इससे पहले वह वनडे और टी20I को अलविदा कह चुके थे. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद स्टोक्स अब मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. स्टोक्स 21 जुलाई से शुरू होने वाले घरेलू वनडे कप में डरहम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
बेन स्टोक्स फिर उतरेंगे मैदान पर
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब तीन सप्ताह के बाद बेन स्टोक्स अब अपने काउंटी क्लब डरहम के लिए 50 ओवर के मेट्रो बैंक कप में खेलते हुए नजर आएंगे. 35 साल के स्टोक्स मंगलवार, 21 जुलाई को डर्बीशायर के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकते हैं. वह फिटनेस ठीक रहने पर मेट्रो बैंक कप और काउंटी चैंपियनशिप सीजन के बाकी सभी मैचों के लिए वह उपलब्ध रहेंगे.
डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने स्टोक्स को लेकर कहा, “वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने डरहम के क्रिकेटर के रूप में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है. वह ट्रेनिंग करना शुरू कर चुके हैं और हमारे लिए सभी मैच खेलने को देखेंगे. जाहिर है कि हमें उनके वर्कलोड का ध्यान रखना होगा. उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है, इसलिए हमें उनकी देखभाल करनी होगी. लेकिन फिलहाल वह वापस आ गए हैं और हम उन्हें टीम में पाकर बेहद उत्साहित हैं.”
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की धरती पर कर दिया बड़ा करिश्मा
3 साल बाद खेलेंगे वनडे क्रिकेट
बेन स्टोक्स 3 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के वनडे वर्ल्ड कप 2023 अभियान के बाद से 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं खेला है. इतना ही नहीं, डर्बीशायर के खिलाफ यह मैच 12 सालों में डरहम के लिए स्टोक्स का पहला मुकाबला भी होगा. डरहम के लिए उनका आखिरी वनडे मैच 2014 में वॉरविकशायर के खिलाफ वनडे कप फाइनल था, जिसमें उनकी टीम जीती थी. उन्होंने आखिरी घरेलू वनडे मैच साल 2017 में न्यूजीलैंड में कैंटरबरी के लिए खेला था.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: केएल राहुल क्यों हुए दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर? शुभमन गिल ने बताई वजह
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
56 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines