IND vs ENG: विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की धरती पर कर दिया बड़ा करिश्मा

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में विराट कोहली ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम कर लिया है. वह अब सभी को पछाड़कर आगे निकल गए हैं.

Cricket News - 2026-07-16T185410.708
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला जा रहा है. इस मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी. विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर बड़ा करिश्मा किया. Photo Source: X  

विज्ञापन

कोहली ने रचा इतिहास

कोहली ने रचा इतिहास2 / 6

विराट कोहली अब इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके नाम बतौर भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ था. Photo Source: X

विज्ञापन

निकल गए सभी से आगे

निकल गए सभी से आगे3 / 6

राहुल द्रविड़ ने 2645 रन बनाए थे. लेकिन अब किंग कोहली उनसे आगे निकल गए हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने 2626 रन बनाए हैं. लेकिन अब कोहली ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. कोहली को ये उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल 4 रन चाहिए थे. Photo Source: X

पिछले मैच में नहीं चला था बल्ला

पिछले मैच में नहीं चला था बल्ला4 / 6

कोहली ने पिछले मैच में खासा कमाल नहीं किया था. वह केवल 5 रन बनाकर आउट गए थे. लेकिन इस मैच में वह अच्छी लय में हैं और शानदार बैटिंग भी कर रहे हैं. इस मैच में शुभमन गिल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 30 गेंदों में 31 रन बनाए. Photo Source: X

विज्ञापन

पहला मैच अपने नाम कर चुकी है भारतीय टीम

पहला मैच अपने नाम कर चुकी है भारतीय टीम5 / 6

बता दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम कर चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे मैच पर टिकी हुई हैं. Photo Source: X

रोहित और विराट की नजरें वर्ल्ड कप 2027 पर

रोहित और विराट की नजरें वर्ल्ड कप 2027 पर6 / 6

रोहित शर्मा और विराट कोहली की नजरें वनडे वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी हुई हैं. दोनों खिलाड़ी भारत के लिए वर्ल्ड कप 2027 जीतना चाहते हैं. ऐसे में इस टूर्नामेंट से पहले दोनों खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन