बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रच दिया इतिहास, आज तक कोई नहीं कर सका था ऐसा

Ben Stokes: ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. 21 नवंबर से पहला मैच खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. इंग्लैंड ने पहला दिन अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने कमाल का प्रदर्शन किया, जबकि बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की ओर से इतिहास रच दिया.

cricket News - 2025-11-21T170316.448
विज्ञापन

Ben Stokes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से हो चुका है. 21 नवंबर से पर्थ में पहला मुकाबला खेला जा रहा है. पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए, जबकि इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जलवा बेन स्टोक्स ने दिखाया. उन्होंने इंग्लैंड के लिए कमाल की गेंदबाजी की और धमाल मचा दिया. अपनी गेंदबाजी के दम पर स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इतिहास भी रच दिया.

बेन स्टोक्स ने रच दिया इतिहास

बेन स्टोक्स ने बतौर कप्तान एशेज सीरीज के इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल डालकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. स्टोक्स से पहले एशेज सीरीज में आज तक इंग्लैंड का कोई भी कप्तान इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था. बेन स्टोक्स ने पहले दिन 6 ओवर में 23 रन खर्च कर 5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. अपने स्पेल के दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर फेंका, जबकि 3.83 की किफायती इकोनॉमी के साथ रन भी खर्च किए.

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में मिचेल स्टार्क ने अपना जलवा दिखाया. उन्होंने 7 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. स्टार्क ने 12.5 ओवर में 7 विकेट लिए. हालांकि गेंदबाजी से पहले बल्लेबाजी में स्टोक्स अपना रंग नहीं जमा सके और वह मिचेल स्टार्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर चलते बने. उनके बल्ले से 12 गेंदों में 6 रन निकले.

मैच का लेखा-जोखा

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 32.5 ओवर में 172 रनों पर सिमट गई. हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की ओर से बनाए. उन्होंने 61 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जबकि ओली पोप ने 58 गेंदों में 46 रन बनाए.

विज्ञापन

वहीं, 123 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 39 ओवर में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 123 रन बना चुकी है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 49 रनों से पीछे है. दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ