BCCI: क्रिकेट में नियमों में बदलाव होना कोई नई बात नहीं है. आईसीसी ने अबतक इटरनेशनल क्रिकेट में कई बदलाव किए हैं. इसके अलावा देश के बोर्ड भी नियमों में बदलाव करते रहते हैं. अब एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नियमों में बदलाव करने जा रही है. बीसीसीआई एक या दो नहीं बल्कि कई नए नियम लागू करने वाली है. हालांकि ये नियम भारतीय घरेलू क्रिकेट में लागू किए जाएंगे.
भारतीय क्रिकेट में आने वाले हैं नए नियम
बीसीसीआई, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अलावा अपने अन्य घरेलू टूर्नामेंट में बदलाव करेगी. ये नियम हेड कोच के मैच के दौरान मैदान में एंट्री करने से लेकर विकेटकीपर के ग्लव्स को लेकर भी बनाए गए हैं. बीसीसीआई, मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब की ओर से प्रस्तावित ये नए नियम लाने वाली है. अब आगामी घरेलू सीजन में ये बदलाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं क्या हैं ये नए नियम.
ये भी पढ़ें: क्या रोहित-विराट की 5 बड़ी शर्तें मानेगी BCCI? सामने आया बड़ा अपडेट
नए नियमों में क्या-क्या?
अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजों को आखिरी ओवर पूरा करना होगा. इससे पहले दिन के आखिरी ओवर में जब विकेट गिर जाता था तो दिन का खेल समाप्त हो जाता था. लेकिन अब नए बल्लेबाज को आकर पूरा ओवर खेलना पड़ेगा. इसके अलावा वनडे मैचों के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में हेड कोच मैदान पर एंट्री कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लगातार 3 विदेशी ODI सीरीज में नाकाम रहा ये स्टार बल्लेबाज
वहीं, अगर किसी बल्लेबाज ने जानबूझकर कम रन लिए तो फील्डिंग कप्तान ये तय कर पाएगा की अगले गेंद का सामना कौन सा बल्लेबाज करेगा. डेड गेंद को लेकर भी बदलाव किया गया है. अब गेंद को डेड मानने के लिए गेंद का विकेटकीपर या गेंदबाज के पास होना जरूरी नहीं है. यदि गेंद फील्डर के पास भी है तो इसे डेड गेंद मान लिया जाएगा.
इसके अलावा वनडे और टी-20 मैचों के लिए लेग साइड वाइड के लिए नई गाइडलाइंस बनेगी. वहीं, अब गेंद फेंकने के समय सभी फील्डर का बाउंड्री के अंदर होना अनिवार्य हो गया है. विकेटकीपर के लिए भी एक नया नियम बना है. रनअप के दौरान दस्ताने आगे रखने पर अब जुर्माना नहीं ठोका जाएगा.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 mins ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
52 mins agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
1 hr agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
1 hr agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
2 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
2 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
3 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines