लगातार 3 विदेशी ODI सीरीज में नाकाम रहा ये स्टार बल्लेबाज, आंकड़े कर देंगे हैरान

भारत की ओर से पिछली 3 विदेशी वनडे सीरीज में एक भारतीय बल्लेबाज ने सबसे कम रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है. इस खिलाड़ी के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं. वनडे विश्व कप 2027 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए ये अच्छी खबर नहीं है.

1 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले भारत को 5 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में भी 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम को लगातार तीन सीरीज गंवानी पड़ी. इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर भारतीय टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है, जो लगातार 3 विदेशी वनडे सीरीज से फ्लॉप हुआ है. Photo Source: X

विज्ञापन

विदेशी सीरीज में फ्लॉप रहा है ये बल्लेबाज

विदेशी सीरीज में फ्लॉप रहा है ये बल्लेबाज2 / 6

पिछली 3 विदेशी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बुरी तरह नाकाम रहे हैं. उन्होंने इस दौरान 6 वनडे मैच खेले हैं और सिर्फ 93 रन बनाए हैं. उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. Photo Source: X  

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर भी खराब प्रदर्शन

इंग्लैंड दौरे पर भी खराब प्रदर्शन3 / 6

इंग्लैंड दौरे पर भी केएल राहुल का बल्ला नहीं चला. उन्होंने निराशानजक प्रदर्शन किया. उन्हें 2 मैचों में मौका मिला, लेकिन वह एक भी प्रभावशाली पारी नहीं खेली है. उन्होंने पहले मैच में 1 और दूसरे मैच में 12 रन बनाए थे. Photo Source: X

अफगानिस्तान सीरीज में शानदार प्रदर्शन

अफगानिस्तान सीरीज में शानदार प्रदर्शन4 / 6

हालांकि घरेलू सरजमीं पर उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इस सीरीज में राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहले मैच में शतकीय पारी खेली. इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 39 रन बनाए. इसके अलावा तीसरे मैच में उनका खाता नहीं खुला. Photo Source: X

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में भी किया कमाल

आईपीएल 2026 में भी किया कमाल5 / 6

इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 45.61 की औसत के साथ 593 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. Photo Source: X

रोहित शर्मा नंबर-1

रोहित शर्मा नंबर-16 / 6

हालांकि पिछली 3 विदेशी वनडे सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं. उन्होंने 9 मैचों में 534 रन बनाए हैं. वह पिछली 3 विदेशी वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन