हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI का बड़ा ऐलान, इस दिन 5 वर्ल्ड 'चैंपियन' भारतीय टीमों का होगा सम्मान

BCCI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है. 15 मार्च को नई दिल्ली में होने वाले सालाना अवॉर्ड सेरेमनी ‘NAMAN’ में पिछले दो साल में भारत के लिए आईसीसी टाइटल जीतने वाली 5 टीमों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें मेंस, वुमेंस और जूनियर स्तर की टीमें भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Team India

BCCI to Honour 5 ICC Title Winning Indian Teams: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल, बीसीसीआई रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में अपनी सालाना अवॉर्ड सेरेमनी ‘NAMAN’ का आयोजन करने जा रही है, जहां पिछले दो साल में भारत के लिए ICC ट्रॉफी जीतने वाली 5 टीमों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें मेंस, वुमेंस और जूनियर स्तर की टीमें भी शामिल हैं. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने खुद इसकी जानकारी दी है.

इन 5 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीमों को मिलेगा सम्मान

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार (10 मार्च) को IANS से बातचीत में कहा कि “15 मार्च को नई दिल्ली में आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय टीमें अपने कोच और खिलाड़ियों के साथ सम्मानित होंगी.” सैकिया के मुताबिक इस समारोह में इन सभी टीमों की सफलता को सेलिब्रेट किया जाएगा. खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस इवेंट में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया सहित 2025 महिला वर्ल्ड कप, 2025 अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप और 2025 अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को भी इस कार्यक्रम में बुलाया जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- VIDEO: ‘संजू सैमसन बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

रोहित-विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ी रहेंगे मौजूद

बीसीसीआई के इस बड़े समारोह में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम भी नजर आएगी. वहीं, आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों वाली अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप विजेता टीम भी इस समारोह का हिस्सा बनेगी. इसके अलावा शेफाली वर्मा की कप्तानी में अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी शामिल होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्यक्रम दिल्ली एयरपोर्ट के पास किसी फाइव स्टार होटल में आयोजित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी वहां से आसानी से अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के साथ जुड़ सकें. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PAK vs BAN: फरहान करेंगे ओपन, 3 नए प्लेयर्स की होगी एंट्री! पहले ODI में ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग XI

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola