क्या ICC अध्यक्ष बनेंगे जय शाह? इस दिन हो जाएगा साफ, BCCI सचिव को लेकर अटकलें तेज

BCCI Secretary Jay Shah ICC Chairman Race: बीसीसीआई सचिव जय शाह के आईसीसी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने खुद को रेस से बाहर कर लिया है।

Jay Shah

BCCI Secretary Jay Shah ICC Chairman Race: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह का कद बढ़ सकता है। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वह 30 नवंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए नहीं जाएंगे। बार्कले के पीछे हटने की घोषणा के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। जय शाह को इस पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी होगी। वह इसके लिए आवेदन करेंगे या नहीं, यह 27 अगस्त को साफ होगा। यह चेयरमैन पद के लिए नामांकन भरने की लास्ट डेट है।

विज्ञापन

दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं बार्कले

ICC का चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल तक के लिए पात्र रहता है। बार्कले इस पद पर चार साल तक रह चुके हैं। बार्कले इससे पहले पहली बार नवंबर 2020 में चुने गए थे। तब उन्हें स्वतंत्र ICC अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 2022 में था। जब उन्हें फिर से चुना गया।

विज्ञापन

कैसे होगा चुनाव? 

आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में 16 वोट डाले जाते हैं। इसमें जीत दर्ज करने के लिए 9 वोट (51%) के बहुमत की जरूरत होती है। इससे पहले अध्यक्ष बनने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी था। हालांकि अब ये 51 प्रतिशत है। अगर एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो चुनाव होगा और नए अध्यक्ष का कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से शुरू हो जाएगा। जय शाह अभी भी ICC में भूमिका निभा रहे हैं। माना जाता है कि वह बोर्डरूम के प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका में हैं। वह ICC के वित्त और वाणिज्यिक मामले की (F&CA) उप-समिति के प्रमुख के रूप में कार्य करते हैं।

विज्ञापन

बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

माना जाता है कि उन्हें ICC के 16 सदस्यों के बीच काफी समर्थन मिला है। अभी शाह के पास BCCI सचिव के रूप में एक वर्ष बाकी है। यदि जय शाह BCCI सचिव पद में एक वर्ष बाकी रहते हुए ICC अध्यक्ष बनते हैं तो उनके वापस आने पर भी BCCI में चार साल शेष रहेंगे। इसी के साथ जय शाह एक नया रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। वह 35 साल की उम्र में आईसीसी के इतिहास में सबसे युवा चेयरमैन भी बन सकते हैं। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ