BCCI ने 2023-24 में कमाए हजारों करोड़ रुपये, IPL ने कर दिया मालामाल
BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2023-24 में छप्पर फाड़ कमाई की है। बोर्ड ने आईपीएल से सबसे ज्यादा पैसे कमाकर इतिहास रच दिया है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

BCCI: दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2023-24 में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। बीसीसीआई ने आईपीएल के जरिए सबसे ज्यादा पैसे कमाकर इतिहास रच दिया है। बीसीसीआई को केवल आईपीएल के जरिए लगभग 59 फीसदी की कमाई हुई है। आईपीएल के अलावा बोर्ड ने 361 रुपये की कमाई कर धमाल मचा दिया है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बीसीसीआई ने 9,741.7 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। रेडिफ्यूजन की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल ने 5,761 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बोर्ड ने गैर-आईपीएल मीडिया अधिकारों से 361 करोड़ रुपये की कमाई की। साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण खेला गया था। इसके बाद से बीसीसीआई लगातार आईपीएल से जबरदस्त मुनाफा कमा रही है। आईपीएल के मीडिया अधिकार लेने के लिए चैनलों की होड़ मची रहती है। जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है मैच के लाइव प्रसारण के राइट्स उस कंपनी को दे दिए जाते हैं। आईपीएल दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया के लगभग तमाम स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
यही वजह है कि इस लीग को केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पसंद किया जाता है। आईपीएल के मीडिया अधिकार लगातार ग्रोथ भी कर रहे हैं। इसके अलावा बीसीसीआई महिला प्रीमियर लीग के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर रही है, जिसकी शुरुआत साल 2023 में हुई थी।
बीसीसीआई के पास आईपीएल के अलावा घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट हैं, जिससे अच्छी खासी कमाई होती है। इसके अलावा बोर्ड के पास 30 हजार करोड़ का आरक्षित कोष है, जिससे उसे एक साल में लगभग 1 हजार करोड़ रुपये ब्याज के तौर पर मिलते हैं। रेडिफ्यूजन के प्रमुख संदीप गोयल का मानना है कि मीडिया सौदों और मैच के दिन की कमाई की बदौलत इनमें सालाना 10-12 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। बीसीसीआी का वित्तीय मॉडल काफी सफल साबित हुआ है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल भी बीसीसीआई की आमदनी पर काफी हद तक निर्भर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: