BCCI की वजह से IPL 2026 में हो रही 200+ स्कोर की बारिश? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2026 में रनों की बारिश देखने को मिल रही और लगातार 200 से ज्यादा के स्कोर बन रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि इस सीजन टीमें 200+ का लक्ष्य आसानी से हासिल भी कर ले रही है. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि आईपीएल 2026 में रनों की बारिश के पीछे BCCI की गाइडलाइन है.

IPL 2026

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में अब तक बल्लेबाजों का दबदबा रहा है और लगातार 200+ स्कोर बन रहे हैं. पहले 200+ का स्कोर जीत की गारंटी देता था, लेकिन हैरानी के बात है कि इस सीजन 200 से ज्यादा स्कोर बनाने के बाद भी टीमों को हार मिल रही है. IPL 2026 में अब तक खेले गए 49 में से 41 मैचों में 200 से ज्यादा के स्कोर बने हैं. लगातार बड़े स्कोर बनने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या टूर्नामेंट अब पूरी तरह बल्लेबाजों के पक्ष में होता जा रहा है.

विज्ञापन

कई क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों का मानना है कि गेंदबाजों के लिए लीग में मौके लगातार कम होते जा रहे हैं. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हाई स्कोरिंग मुकाबलों को बढ़ावा देना चाहता है और इसी वजह से पिचों को उसी हिसाब से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

BCCI चाहता है बड़े स्कोर बने

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने सभी वेन्यू को ऐसी पिचें तैयार करने के सुझाव दिए हैं, जहां बड़े स्कोर बन सकें. रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड ने हर मैदान पर अपने क्यूरेटर नियुक्त किए हैं, जो पिच तैयार करने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. निर्देशों के अनुसार, पिच से गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलनी चाहिए. हल्की स्विंग की गुंजाइश हो सकती है, लेकिन गेंद को ज्यादा टर्न नहीं मिलना चाहिए. साथ ही पिचों पर घास रखने की बात कही गई है ताकि सतह पूरी तरह सूखी न हो.

बाउंड्री की दूरी भी तय

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि BCCI ने बाउंड्री की दूरी को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए हैं. बोर्ड चाहता है कि बाउंड्री 77 मीटर से ज्यादा न हो, ताकि बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी मिले. IPL प्लेऑफ और फाइनल के दौरान पिच तैयार करने की जिम्मेदारी BCCI की केंद्रीय क्यूरेटर टीम के पास रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Final: चेन्नई-मुंबई को पीछे छोड़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने कैसे मारी बाजी? सामने आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पिच को लेकर फ्रेंचाइजियों ने कही ये बात

आईपीएल 2026 में बैटिंग फ्रेंडली पिचों को लेकर एक फ्रेंचाइजी सदस्य ने टीओआई को बताया कि, “कुछ टीमों की ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी होती है और वे धीमी पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करती हैं, लेकिन अब लगभग सभी मैदानों की पिचें और परिस्थितियां एक जैसी बना दी गई हैं.” वहीं, दूसरी फ्रेंचाइजी के सदस्य का कहना था कि, “उनकी टीम के बल्लेबाज तब संघर्ष करने लगते हैं जब पिच से गेंदबाजों को थोड़ी भी मदद मिलने लगती है, जिसकी वजह से कई बार टीम दबाव में आ जाती है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ