हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI का बड़ा ऐलान, जूनियर क्रिकेट में मिलेगा POTM, इन टूर्नामेंट्स में भी मिलेगा इनाम

BCCI POTM Award: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने महिला और जूनियर क्रिकेट के साथ ही सीनियर क्रिकेट के टूर्नामेंट्स में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड इंट्रोड्यूस किया है। जय शाह के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य क्रिकेटर्स को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

BCCI POTM Award: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेटर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर सभी महिला और जूनियर क्रिकेट के साथ सीनियर पुरुषों के दो टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को इंट्रोड्यूस किया है। जूनियर क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को इंट्रोड्यूस करने का फैसला बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में लिया गया था। बीसीसीआई की ओर से जूनियर लेवल पर अंडर-16 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी, अंडर-19 में कूच बिहार ट्रॉफी और अंडर-23 में सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। जबकि महिलाओं के लिए अंडर-15, अंडर-19 और अंडर-23 के टूर्नामेंट होते हैं।

विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी मिलेगा इनाम 

इसके साथ ही बीसीसीआई की ओर से सीनियर पुरुषों के टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी और टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द मैच का इनाम दिया जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा- “हम अपने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम के तहत सभी महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा सीनियर पुरुषों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी।”

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: कहां देख सकेंगे यूपी टी 20 मैचों का लाइव कवरेज? यहां जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

जय शाह के अनुसार, ”इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देकर पुरस्कृत करना है। शाह का कहना है कि इस पहल से क्रिकेटरों के लिए पुरस्कृत करने वाले वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।”

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: ये आईपीएल की टक्कर का क्रिकेट, राजीव शुक्ला बोले- टैलेंट पर सिलेक्टर्स की नजर

विज्ञापन

कितना मिलता है इनाम? 

आपको बता दें कि इससे पहले रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे सीनियर पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट में ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया जाता था। इस अवॉर्ड के तौर पर एक लाख रुपये का इनाम मिलता था। बीसीसीआई की इस पहल से जूनियर क्रिकेट में रिवॉर्ड कल्चर को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: 19 साल के खिलाड़ी ने मचाया धमाल, रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola