2 उंगलियां कटीं, पिता युद्ध में शहीद, फिर भी दुनिया के महानतम ऑलराउंडर बने गैरी सोबर्स

वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट में 8032 रन बनाने वाले महान खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. सोबर्स के पिता दूसरे विश्व युद्ध में मारे गए थे. उन्होंने बचपन में ही अपनी 2 उंगलियों को काट दिया था.

Image Source: X
1 / 6
Image Source: X

17 जुलाई को वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर गैरी सोबर्स ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा किरदार प्ले किया. उनका शुमार दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता था.  गैरी अब इस दुनिया में नहीं रहे. सोबर्स ने अपनी 2 उंगलियां खुद ही काट ली थी. शायद बहुत लोगों को ये बात नहीं पता है. आइए उनसे जुड़े 5 फैक्ट्स जानते हैं.  

विज्ञापन

लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के

लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के2 / 6

गैरी सोबर्स प्रोफेशनल क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी थे. उन्होंने ये कारानामा काउंटी क्रिकेट के दौरान किया था. उनकी ये पारी आज भी इतिहास के पन्नों में अमर है. Image Source: X

विज्ञापन

खुद काट दी 2 उंगलियां

खुद काट दी 2 उंगलियां3 / 6

सोबर्स ने बचपन में ही अपनी 2 उंगलियों को काटा दिया था. ये बात सुनकर आपको अजीब लग सकता है. लेकिन ये सच भी है. दरअसल गैरी सोबर्स के जन्म से दोनों हाथों में 6-6 उंगलियां थीं. ऐसे में उन्होंने 2 अतिरिक्त उंगलियों को चाकू से ही काट दिया था. Image Source: X

बचपन गरीबी में बिताया

बचपन गरीबी में बिताया4 / 6

गैरी जब 5 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. उनके पिता शेमॉन्ट सोबर्स एक नाविक थे. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले में उनकी मौत हो गई थी. हमले में उनका जहाज डूब गया था और इस हादते में पूरे क्रू मेंबर की मौत हो गई थी. Image Source: X

विज्ञापन

मां ने पालकर बड़ा किया

मां ने पालकर बड़ा किया5 / 6

शुरुआत में सोबर्स ने गरीबी के दिन देखे. उनकी मां ने उन्हें पाला. सोबर्स के 5 भाई-बहन थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत से वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया और दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक बने. Image Source: X

शराब पीने की वजह से विवादों में रहे

शराब पीने की वजह से विवादों में रहे6 / 6

गैरी सोबर्स शराब पीने की वजह से विवादों में भी रहे थे. साल 1973 में उनपर आरोप लगा था कि उन्होंने मैच में लंच के दौरान वॉशरूम में शराब पी थी. इसके अलावा साल 1971 और 1973 में उन्होंने रातभर पार्टी करने के बावजूद टेस्ट मैच खेला था. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन