BCCI बदलेगी फरमान? खिलाड़ियों के परिवार को साथ रहने की मिल सकती है मंजूरी

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कुछ नियम बदले थे। हालांकि अब ये नियम बदल सकता है।

BCCI (2)
विज्ञापन

BCCI: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच अपने नाम किया था। इसके बाद टीम को 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ था। भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए थे। हालांकि अब इंडिया टुडे के मुताबिक बीसीसीआई अपने फैसले से पीछे हट सकती है।

बीसीसीआई बदलेगी फैसला?

इंडिया टुडे से एक सूत्र ने बात करते हुए बताया कि अगर खिलाड़ी अपने परिवार और करीबी लोगों को दौरे पर लंबे समय तक अपने साथ रखना चाहते हैं, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने नियम में बदलाव करने पर विचार कर सकती है। हालांकि ऐसा करने से पहले खिलाड़ियों को बोर्ड की अनुमति जरूरी होगी। खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि उनके परिवार दौरे पर लंबे समय तक रहें तो वे अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीसीसीआई अपने हिसाब से निर्णय लेगी।

Advertisment

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बीसीसीआई ने फरमान जारी करते हुए खिलाड़ियों के परिवारों के साथ यात्रा करने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद विराट कोहली और कपिल देव ने बोर्ड के इस फैसले पर आवाज उठाई थी।

विराट कोहली ने उठाई थी आवाज

परिवार को साथ न ले जाने के फैसले पर विराट कोहली ने आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप किसी खिलाड़ी से पूछें कि क्या आप चाहते हैं कि आपका परिवार हर समय आपके आसपास रहे? तो आप कहेंगे, हां। मैं अपने कमरे में जाकर अकेले बैठकर उदास नहीं रहना चाहता। मैं सामान्य होना चाहता हूं। और फिर आप अपने खेल को वास्तव में एक जिम्मेदारी के रूप में ले सकते हैं। आप उस जिम्मेदारी को पूरा करते हैं और आप जीवन में वापस आ जाते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा कपिल देव ने भी बीसीसीआई के फैसले पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि मुझे लगता है कि यह क्रिकेट बोर्ड का फैसला है। मेरा मानना ​​है कि हां, आपको परिवार की जरूरत है, लेकिन हां, आपको हर समय एक टीम की भी जरूरत होती है। हमारे समय में हम खुद से कहते थे कि क्रिकेट बोर्ड को पहले हाफ में मुझे क्रिकेट खेलने नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ