BCCI Central Contract: बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी होने का बाद से ही भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर काफी सुर्खियों में है। खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर इस बात की बहस छिड़ी हुई है कि उनके साथ न्याय हुआ या अन्याय। श्रेयस अय्यर के साथ अन्याय की खबरें इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि उन्हें बीसीसीआई ने अपने कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि ईशान और अय्यर के अलावा भी 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है। इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल तो कर लिया है, लेकिन जो ग्रेड मिलनी चाहिए थी, वो नहीं दिया गया है। चलिए हम आपको बताते हैं कौन हैं ये 3 खिलाड़ी, जो बेहतर पोजीशन डिजर्व करते थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: ड्रीम 11 में टीम बनाने वालों की होगी बल्ले-बल्ले, बस इन 5 खिलाड़ियों को करें टीम में शामिल
कुलदीप-हार्दिक को लेकर चर्चा तेज
पिछले साल के मुकाबले इस साल बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कई फेरबदल किए गए हैं। कई खिलाड़ियों को इस लिस्ट से बाहर ही कर दिया गया है, तो कुछ को प्रमोशन मिल गया है। इसके अलावा कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अधिक प्रमोशन मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें प्रदर्शन के हिसाब से ग्रेड नहीं मिला है। इस सूची में आने वाले पहले खिलाड़ी कुलदीप यादव हैं। कुलदीप भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं, बावजूद इसके खिलाड़ी को ग्रेड बी में रखा है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस भी छिड़ी हुई है कि हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं। वह अक्सर किसी न किसी कारण से टीम से बाहर हो जाते हैं, फिर भी उन्हें ग्रेड ए में रखा गया है, जबकि कुलदीप को शानदार प्रदर्शन के बाद भी ग्रेड बी में रखा गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू कंफर्म, एक खिलाड़ी की छुट्टी तय! धर्मशाला टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया
रविचंद्रन अश्विन की बेहतर हो सकती थी पोजीशन
इस लिस्ट में आने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हैं। गेंदबाज काफी सीनियर खिलाड़ी हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा भी छुआ है, लेकिन उन्हें बीसीसीआई ने ग्रेड ए में रखा है। उन्हें बुमराह और जडेजा की तरह ग्रेड ए प्लस में शामिल किया जाना था। खिलाड़ी ने भारत के लिए भी खेलते हुए अपने प्रदर्शन से फैंस और टीम को खूब प्रभावित किया है। ऐसे में उन्हें ए प्लस ग्रेड वाले ग्रुप में रखा जा सकता था। अश्विन को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ है।
ये भी पढ़ें:- BCCI Central Contract: पहले कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, अब क्या टी20 विश्व कप से भी बाहर होंगे अय्यर और ईशान?
संजू सैमसन के साथ भी हुआ अन्याय
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ भी अन्याय होने की खबर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर संजू को लेकर भी फैंस का गुस्सा फूट रहा है। फैंस का कहना है कि संजू काफी सीनियर खिलाड़ी हैं। वह भारत के लिए टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट खेलते हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर खिलाड़ी ने शतकीय पारी भी खेली थी। उन्हें ग्रेड बी में रखा जाना चाहिए था, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें ग्रेड सी में रखा है।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
4 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines