अजिंक्य रहाणे के अचानक संन्यास पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर अपने फैंस को चौंका दिया. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रहाणे के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है.

AI Created Image

AI Created Image

Ajinkya Rahane: 30 जुलाई को भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने लगभग दो दशक तक भारत का प्रतिनिधित्व किया. रहाणे ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और टीम के मुश्किल समय में कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. रहाणे ने विदेशी सरजमीं पर भी भारत के लिए खूब रन बनाए. अब उनके अचानक संन्यास पर बीसीसीआई ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे. उन्हें उम्मीद थी कि वह भारतीय टीम में वापसी कर लेंगे. लेकिन चयनकर्ताओं ने रहाणे को बार-बार नजरअंदाज किया. ऐसे में उन्होंने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कर दी. अब बीसीसीआई ने रहाणे के रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा “एक शानदार करियर का अंत हो गया. भारतीय क्रिकेट में आपके अमूल्य योगदान और हमेशा संजोए रहने वाली सभी यादों के लिए धन्यवाद अजिंक्य रहाणे. आपके अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं,”

विज्ञापन

शानदार करियर पर एक नजर

38 साल के रहाणे ने भारत के लिए साल 2011 में टी-20 और वनडे डेब्यू किया. इसके बाद साल 2013 में उन्हें देश के लिए टेस्ट खेलने का मौका मिला. भारत के लिए रहाणे ने 85 टेस्ट मैच में 38.46 की औसत के साथ 5077 रन बनाए. इसके अलावा 90 वनडे मैच में उन्होंने 35.26 की औसत के साथ 2962 रन बनाए. वहीं, 20 टी-20 मैच में उन्होंने 375 रन बनाए. टेस्ट में उन्होंने 12 शतक के अलावा 26 अर्धशतक अपने नाम किए, जबकि वनडे में उन्होंने 3 शतक के अलावा 24 अर्धशतक जमाए. वहीं, टी-20आई में उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला.

आईपीएल में भी उन्होंने 6 टीमों का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 212 मैचों में 30.15 की औसत के साथ 5367 रन बनाए. उन्होंने 2 शतक के अलावा 35 अर्धशतक अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ