हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI Annual Contract: बीसीसीआई ने इन 5 बड़े खिलाड़ियों को नहीं दिया कॉन्ट्रैक्ट, करियर पर लग सकता है ब्रेक

BCCI Annual Contract 5 Big Players Excluded: बीसीसीआई ने नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट में जहां युवा खिलाड़ियों को जगह दी। वहीं कई बड़े नाम गायब हैं। इसमें पांच ऐसे नाम हैं जो लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं। अब उनके करियर पर ब्रेक लगने की भी अटकलें लगने लगी हैं।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara , Ajinkya Rahane, Shikhar Dhawan (Image-X)

BCCI Annual Contract 5 Big Players Excluded: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। यह कॉन्ट्रैक्ट साल 2023-24 के लिए जारी हुआ है। इसमें कई युवा चेहरे शामिल हैं। वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को इसमें जगह नहीं मिली है। सबसे बड़े दो नाम थे ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जिन्हें साफतौर पर बीसीसीआई ने सजा देते हुए कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे दो अनुभवी खिलाड़ी इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिए गए हैं। शिखर धवन को भी इस कॉन्ट्रैक्ट में नहीं शामिल किया गया है। इसके बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या उनके करियर पर ब्रेक लग गया है।

कौन हैं वो पांच बड़े खिलाड़ी?

अगर हम उन पांच बड़े खिलाड़ियों की बात करें जो बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, वो इस प्रकार हैं:-

चेतेश्वर पुजारा

विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के बाद से इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिली है। पुजारा ने हालांकि इस बीच घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया, मगर अब उन्हें टीम से बाहर करने के बाद बीसीसीआई द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया है। अब इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या उनके करियर पर ब्रेक लग गया है। यह देखने वाली बात होगी कि वह युवाओं के इस दौर में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

Ajinkya Rahane And Cheteshwar Pujara

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

भारत को टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार जीत दिलाने वाले पूर्व उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी इस कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं। रहाणे की पिछले साल आईपीएल के बाद टीम में वापसी हुई थी। वह WTC 2023 का फाइनल भी खेले थे और उसके बाद वेस्टइंडीज के दौरे पर भी उपकप्तान बनकर गए। लेकिन इसके बाद अचानकर वह टीम से बाहर हो गए। अब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में भी नहीं रिटेन किया गया है। इसके बाद उनके करियर पर भी अब प्रश्च चिन्ह लग गया है।

विज्ञापन

उमेश यादव

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं। वह भी पुजारा और रहाणे की तरह पिछले कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा थे। मगर अब उन्हें भी नए कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। उनकी वापसी पर भी अब संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

विज्ञापन

Shikhar Dhawan

शिखर धवन

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2022 में खेलने वाले शिखर धवन को भी ताजा कॉन्ट्रैक्ट में बीसीसीआई ने शामिल नहीं किया है। वह किसी भी फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब उनकी वापसी को लेकर भी संशय बना हुआ है। वह टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे या नहीं इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Varun Aaron With Team India Players (Image Credit News 24)

विज्ञापन

इशांत शर्मा

भारतीय टीम के एक और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं। वह पिछले दो साल से नहीं हैं हिस्सा। उनके भी अब करियर पर ब्रेक लगने के आसार हैं। वह भी टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे या नहीं इसे कहना बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बाहर; रिंकू सिंह समेत कई नए चेहरे शामिल

यह भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की भी होगी कॉन्ट्रैक्ट में एंट्री, बन गया खास नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola