BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने सोमवार क सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर लिया है। जानिए इसमें किन खिलाड़ियों की लॉटरी लगी है।

Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana

Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने सोमवार को महिलाओं के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर लिया है। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर्स की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। बोर्ड ने इसमें ग्रेड ए में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है। ग्रेड बी में 4 खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इनके अलावा 9 खिलाड़ियों को ग्रेड सी में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेड बी और सी में कौन-कौन शामिल

ग्रेड बी में जिन खिलाड़ियों को जगह मिली है, उनमें रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा का नाम शामिल हैं। इनके अलावा यस्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

IPL 2025 में कौन सी टीम छू सकती है 300 का आंकड़ा?

विज्ञापन

विज्ञापन

इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह

ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा

ग्रेड बी: रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा

विज्ञापन

ग्रेड सी: यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर

किसको मिलेंगे कितने रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेड ए में शामिल हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को 50-50 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को 30-30 लाख रुपए दिए जाएंगे। इनके अलावा ग्रेड सी में शामिल सभी 9 खिलाड़ियों को साल के 10-10 लाख रुपए मिलेंगे।

विज्ञापन

भारत किससे खेलेगा सीरीज?

भारतीय महिला टीम को अब श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज में भिड़ना है, जो 27 अप्रैल से शुरू होगी। आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 की उपविजेता टीम आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भी तैयारी कर रही है, जिसका आयोजन इस साल के आखिर में घरेलू धरती पर किया जाना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ